प्रेम में पागल दो बच्चों का बाप चढ़ गया पानी टँकी पर; कूदकर आत्महत्या की देने लगा धमकी

अंबिकापुर, सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड के एक गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक पानी टंकी पर चढ़ गया। युवक बार-बार कूदकर आत्महत्या की धमकी दे रहा था। गांववालों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। आखिरकार पुलिस की मदद ली गई। लगभग पांच घण्टे तक लगातार समझाइश के बाद युवक नीचे उतरा। उसे सीधे थाने ले जाया गया। यहां पूछताछ में पता चला कि पानी टंकी में चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने वाला युवक प्रतापपुर क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। वह दो बच्चों का पिता है।

बतौली क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह युवती से शादी करना चाहता था। जब युवती के पिता को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने युवती की शादी कहीं और तय कर दी। युवक को जब इस बात की जानकारी लगी तो वह सोमवार की रात युवती के घर के बाहर आ पहुंच गया था। सुबह जब युवती के स्वजन ने उसे घर के बाहर देखा तो उसे मारने दौड़ाया। इसी बीच युवक गांव में ही स्थित पानी टंकी पर चढ़ गया और वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा।सूचना पर बतौली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाइश देकर नीचे उतरने कहा, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था।

पुलिस ने युवती को भी मौके पर बुला लिया। युवती ने भी उससे कई बार कहा कि नीचे उतर आओ। काफी मान-मनौव्वल के बाद युवक नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस पूरे घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ। लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर इसे शोले फ़िल्म का दूसरा रूप बताक़र इंटरनेट मीडिया पर मजेदार कमेंट किए।

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर