फारूक अब्दुल्ला की बेटी सारा से हुआ सचिन पायलट का तलाक, चुनावी हलफनामे में खुलासा

जयपुर, राजस्थान में कांग्रेस के सबसे युवा दिग्गज नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अपनी पत्नी से सारा पायलट से तलाक ले चुके हैं। इसका खुलासा उनके टोंक में भरे नामांकन पत्र के साथ दिए एफिडेविट के जरिए हुआ है, हालांकि उन्होंने तलाक कब लिया और इसका पता नहीं चल पाया है। नामांकन पत्र के साथ पेश एफिडेविट के जरिए पहली बार सार्वजनिक रूप से इसका खुलासा हुआ है।

सचिन-सारा के दो बच्चे

सचिन और सारा के दो बच्चे हैं और दोनों सचिन के साथ ही रहते हैं, जिसका जिक्र भी एफिडेविट में किया हुआ है। सारा जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला की बेटी हैं। उनकी शादी सचिन पायलट से 19 साल पहले 15 जनवरी 2004 को हुई थी।

बेटी की शादी में नहीं आए थे फारूक

बताया जाता है कि इन दोनों के रिश्ते से दोनों के परिवार नाखुश थे, किन्तु सचिन अपने परिवार को राजी करने में कामयाब हो गए थे। फारूक इस रिश्ते से इस कदर नाराज थे कि वह अपने बेटी की शादी में शरीक तक नहीं हुए। दोनों ने दिल्ली स्थित आवास पर शादी की थी, तब सचिन की मां रमा पायलट दौसा से सांसद थीं। पिछले कई महीनों से यह चर्चा में था कि सचिन और उनकी पत्नी सारा अलग-अलग रह रहे हैं, लेकिन उनके तलाक की बात किसी को मालूम नहीं थी। दोनों ने कब तलाक लिया, इसका भी खुलसा नहीं हो पाया।

सचिन संभाले हुए पिता की राजनीतिक विरासत

सचिन के पिता राजेश पायलट भी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार थे। राजीव गांधी उन्हें अपने साथ राजनीति में लाए थे। पिता की एक दुर्घटना में मौत के बाद सचिन भी सक्रिय राजनीति में उतरे और पहली बार दौसा से सांसद बने। बेहद कम उम्र में उन्हें केन्द्र सरकार में मंत्री बनने का अवसर मिला।

राजस्थान में दिलाई कांग्रेस को जीत

राजस्थान में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सचिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे और अपनी मेहनत के बल पर पार्टी को सत्ता में लाने में सफल रहे। हालांकि उनके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नहीं बनी और उन्होंने उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस की जंगी तैयारी,प्रभारी महासचिव सचिन पायलट होंगे शामिल

    0 पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव एस सम्पत, जरिता लेतफ्लांग एवं विजय जांगिड़ ने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, मंगलवार 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस ने…

    POLITICS; आम आदमी पार्टी के पुराने साथी मुन्ना बिसेन प्रांतीय कोषाध्यक्ष बने,जयदीप और शिव की भी नियुक्ति

    रायपुर, आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी के पुराने संघर्षशील साथी मुन्ना बिसेन को प्रांतीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां