बच्ची को बाथरूम में बंद कर प्रताड़ि‍त करने वाली महिला शिक्षिका गिरफ्तार

 रायगढ़,  शासकीय स्कूल की शिक्षिका को बंधुआ मजदूर बनाने के उद्देश्य से 5 वर्षीय बालिका को बाथरूम में कैद कर प्रताड़ित करने वाली सनसनीखेज घटना के मामले में खरसिया पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आशा अग्रवाल नामक शिक्ष‍िका को रिमांड पर भेजा गया है।

गौरतलब हो कि खरसिया क्षेत्र अंतर्गत करीब 5 साल की बच्ची को घंटों बाथरूम में बंद कर प्रताड़ित किये जाने वाली घटना के संज्ञान में आते ही 20 अप्रैल की रात महिला बाल विकास और खरसिया पुलिस ने पड़ो‍स‍ियों की सूचना पर बालिका का महिला शिक्षिक के घर से रेस्क्यू किया था ।

पीड़ित बच्ची को संरक्षण की आवश्यकता पर चाइल्ड लाइन रायगढ़ के सुपुर्द किया गया था। बाल कल्याण समिति रायगढ़ के समक्ष बालिका को काउंसिलिंग के लिये पेश किया गया। बताया जा रहा है कि बालिका डरी-सहमी है, उसकी मनोस्थिति शांत होने पर काउंसिलिंग की जाएगी।

 आशा अग्रवाल शासकीय विद्यालय ग्राम बासमुडा में प्रधान पाठक है, उसने बच्ची को कुछ माह पहले घर लाकर रखा था। आशा अग्रवाल द्वारा प्रताड़ित किये जाने की सूचना पर बालिका का रेस्क्यु किया गया। इस कृत्य को लेकर जिला बाल संरक्षण अधिकारी रायगढ़ एवं संयोजक आशियाना खुला आश्रय गृह रायगढ़ से प्राप्त प्रतिवेदन पर पुलिस चौकी खरसिया में शिक्षिका आशा अग्रवाल पति रघुनाथ अग्रवाल उम्र करीब 52 साल निवासी सिचांई कालोनी मदनपुर खरसिया, चौकी खरसिया जिला रायगढ़ पर धारा 342 आईपीसी एवं धारा 75 किशोर न्याय (बालको की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चौकी खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार किया।

नौ साल पहले कार्रवाई नहीं होने से बढे़ हौसले

सरकारी शिक्षिका के बारे में चाइल्ड लाइन की टीम प्रमुख दीपक डनसेना ने बताया कि लगभग नौ साल पूर्व शिक्षिका आशा अग्रवाल के घर से इसी प्रकार छह साल की एक बालिका को रेस्‍क्‍यू किया गया था। तब वह समन्‍वयक के पद पर थीं। पहले मामले में ही अगर कड़ाई से कानूनी कार्रवाई की गई होती तो आज उनका हौसला इतना बुलंद नहीं होता

  • Related Posts

    SC;अमित जोगी मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई,सुको में कपिल सिब्बल बोले-हाईकोर्ट में हमारा पक्ष रखने का समय नहीं दिया गया…

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल अमित जोगी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की डेट 20 अप्रैल के लिए रखी है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप…

    HC; जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    बिलासपुर, साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व