बढ़ते तंबाकू सेवन से गले के कैंसर रोगी भी बढ़े;एम्स में रोजाना छह नए रोगी ओपीडी में पहुंच रहे

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में मुख और गले के जटिल कैंसर के बढ़ते रोगियों के उपचार पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय स्तर की सीएमई आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने बढ़ते तंबाकू के सेवन से कैंसर रोगियों की संख्या में बढ़ोत्तरी पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके लिए जागरूकता अभियान की आवश्यकता बताई।

सीएमई का उद्घाटन करते हुए निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा कि तंबाकू, गुटका और गुड़ाखु के सेवन और व्यवस्थित दिनचर्या न होने की वजह से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख और गले के कैंसर रोगी निरंतर बढ़ रहे हैं। ओरल कार्सिनोमा के इन अधिकतम केस में सर्जरी की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सीएमई से कैंसर सर्जन को प्री-कैंसरस कंडीशन को पहचानने में मदद मिलेगी। उन्होंने ओरल कैंसर की एसओपी से सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को अवगत कराने की आवश्यकता बताई जिससे रोगियों की समय पर पहचान कर उपचार प्रारंभ किया जा सके।

ईएनटी विभागाध्यक्ष प्रो. रेनू राजगुरु ने ओरल कैविटी की सर्जिकल एनाटॉमी के बारे में व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए कहा कि एम्स के ईएनटी विभाग में गले के कैंसर से संबंधित सभी उपचार प्रबंधन उपलब्ध है। सीएमई की आयोजन सचिव डॉ. रूपा मेहता का कहना था कि ओपीडी में 40 से 50 ओरल कैंसर के रोगी आते हैं जिनमें औसतन छह रोगी नए होते हैं। इसके लिए प्रत्येक बुधवार को स्पेशल क्लिनिक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक आयुवर्ग में मुख और गले के कैंसर रोगी मिल रहे हैं क्योंकि तंबाकू का सेवन काफी किया जा रहा है। उन्होंने जीभ या गले में गठान या ठीक न होने वाले घाव होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने को कहा।

सीएमई का आयोजन एम्स के ईएनटी और हैड एंड नैक सर्जरी विभाग, फाउंडेशन ऑफ हैड एंड नैक आंकोलॉजी और एसोसिएशन ऑफ ऑटोराहिनोलरिंगोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया के रायपुर चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल, ईएनटी विभाग के डॉ. रिपुदमन अरोड़ा, डॉ. सतीश सातपुते और डॉ. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी विभिन्न विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए। सीएमई में देशभर के 150 से अधिक विशेषज्ञों ने भाग लिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; तीन BMO को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग में कसावट लाने कलेक्टर सख्त, हर माह समीक्षा होगी

    बलौदाबाजार,  कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अस्पतालों में सभी…

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    बिलासपुर, सक्ती के जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हसौद में 10 वर्षीय बालक की हुई असामयिक मृत्यु की घटना के संज्ञान में आते ही…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?