बारिश से किसान के साथ सरकार भी गदगद; प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी होगी

0 छत्तीसगढ़ में अब तक 1033.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 0 प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा बीजापुर जिले में और कम वर्षा सरगुजा जिले में

रायपुर, प्रदेश में हो रही बारिश खेती किसानी के लिए अमृत तुल्य है क्योंकि बारिश से जहां धान की बालियां तेजी से निकल रही है वहीं धान की फसल को अब कोई खतरा नहीं है। धान पकने के लिए अब पानी की भी जरूरत नहीं होगी। इसलिए इस बार धान का भरपूर उत्पादन होने की संभावना है।

यह राज्य की कांग्रेस सरकार के लिए भी संतोषजनक है क्योंकि इस बार किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल की मान से धान खरीदी की जाएगी। इससे किसानों को बेहद लाभ होने से इनकार नहीं किया जा सकता । माना जा रहा है कि इस बार धान के ज्यादा उत्पादन को देखते हुए राज्य सरकार ने 125 लाख मि. टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। भरपूर पानी एवं फसल उत्पादन को देखते हुए इस बार चुनावी वर्ष में कांग्रेस भी गदगद है क्योंकि किसानों को इस बार पर्याप्त लाभ होगा।

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 1033.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 24 सितंबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1628.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 465 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 768.2 मिमी, बलरामपुर में 925 मिमी, जशपुर में 856.8 मिमी, कोरिया में 914.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 899.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। इसी प्रकार, रायपुर जिले में 1182.2 मिमी, बलौदाबाजार में 1189.3 मिमी, गरियाबंद में 908.3 मिमी, महासमुंद में 1022.3 मिमी, धमतरी में 949.2 मिमी, बिलासपुर में 1220.4 मिमी, मुंगेली में 1342.4 मिमी, रायगढ़ में 1209.8 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 974.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1151.7 मिमी, सक्ती में 1020.9 मिमी, कोरबा में 1031.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1108.4 मिमी, दुर्ग में 883 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 904.2 मिमी, राजनांदगांव में 1124.9 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1248.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 1074.2 मिमी, बालोद में 995.4 मिमी, बेमेतरा में   927.3 मिमी, बस्तर में 996 मिमी, कोण्डागांव में 1009.7 मिमी, कांकेर में 969.7 मिमी, नारायणपुर में 919 मिमी, दंतेवाड़ा में 1023.5 मिमी और सुकमा में 1370.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELECTRICITY; बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का शुभारंभ, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी 757 करोड़ की राहत

    0 बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री साय 0 आर्थिक कठिनाइयों के कारण बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा…

    ELEPHANT; नदी में मिले दो हाथियों के शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटा वन विभाग

    रायगढ़,  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो हाथियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों हाथियों के शव कुरकुट नदी में तैरते हुए पाए गए। घटना…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां