बिहार के डिप्टी CM के खिलाफ छत्तीसगढ़ में FIR की मांग तेजस्वी यादव ने गुजरातियों को ठग कहा था

धमतरी, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव के खिलाफ छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस से शिकायत की गई है। तेजस्वी ने कहा था-गुजराती ही ठग हो सकते हैं। उनके इस बयान से सर्व गुजराती समाज भड़का हुआ है। समाज ने यादव के खिलाफ FIR की मांग की है।

सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ के प्रमुख प्रीतेश गांधी ने बताया है कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुजराती समाज पर अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी की है। इसके विरोध में हमने धमतरी एसपी के नाम कोतवाली थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य को ज्ञापन सौंपा है। हम चाहते हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

प्रीतेश ने कहा- तेजस्वी यादव ने मीडिया में जो बयान दिया गया है, वह अत्यंत निंदनीय है। तेजस्वी यादव ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का उपयोग किया। ये ठीक नहीं है। तेजस्वी के इस बयान से गुजराती समाज के साथ-साथ गुजरात के लोग आहत हैं। सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश तेजस्वी यादव के इस बयान की घोर निंदा करता है।

तेजस्वी यादव ने कहा था…
सीबीआई के छापे से नाराज तेजस्वी यादव लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं। छापों को लेकर तेजस्वी यादव केंद्र सरकार को दोषी मानते हैं। लिहाजा वो बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साध रहे हैं। राजनीतिक बयानबाजी करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि इस देश में दो ठग हैं। आज के देश के हालात में देखा जाए तो सिर्फ गुजराती ही ठग हो सकते हैं। जांच एजेंसियों को उनसे डील करते वक्त ज्यादा सतर्क रहना चाहिए।

अधिकारियों के आदेश अनुसार कार्रवाई करेंगे

इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य ने कहा कि समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने ज्ञापन दिया है। ज्ञापन ले लिया गया है। उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार कार्रवाई की जांएगी।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?