भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने लगाया आरोप-वे डरे हुए हैं, इसलिए पाटन से मेरे हमनाम को निर्दलीय उतरवाया

दुर्ग , पाटन विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में महासमुंद निवासी और कांग्रेस नेता के छोटे भाई विजय बघेल द्वारा नामांकन दाखिल करने को भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि वे (मुख्यमंत्री) डरे हुए हैं, इसलिए मेरे हमनाम को चुनाव मैदान में उतारवाया है।

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में वे पाटन विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। उस दौरान नवागढ़ से विजय बघेल नाम के एक और प्रत्याशी को मैदान में उतरवाया गया था। उसका चुनाव चिह्न गिलास छाप था।

हमनाम प्रत्याशी को भी वे गिलास छाप चुनाव चिह्न दिलवा देंगे

विजय बघेल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि इस चुनाव में भी उतारे गए हमनाम प्रत्याशी को भी वे गिलास छाप चुनाव चिह्न दिलवा देंगे। बता दें कि पाटन क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे विजय बघेल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष महासमुंद व राज्य चर्म शिल्पकार बोर्ड के उपाध्यक्ष खिलावन बघेल के अनुज हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां