महादेव बेंटिग में नाम आने के बाद बॉलीवुड एक्टर रणबीर को ED ने भेजा था समन; मांगा 2 हफ्ते का समय

 नई दिल्ली, एजेंसी , बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का महादेव बेंटिग में नाम सामने आने के बाद मुश्किलें बढ़ गई हैं। रणबीर कपूर को 4 अक्टूबर को ईडी ने समन भेजा था। रणबीर को ईडी ने 6 अक्टूबर को बुलाया था। अब रणबीर ने ईडी को चिट्ठी लिखकर 2 हफ्ते का समय मांगा है।

रणबीर कपूर की बड़ी मुसीबतें

ऑनलाइन सट्टा ऐप (महादेव बेटिंग एप ) केस में रणबीर कपूर का नाम आने के बाद सनसनी मच गई। जानकारी के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर के बनाए ऑनलाइन सट्टा ऐप का प्रमोशन रणबीर कपूर ने किया था। इसके लिए उन्हें हवाला के जरिए कैश पेमेंट किया गया। इस मामले में एक्टर से ED जानना चाहती है कि वह इसका प्रमोशन कब से कर रहे हैं? इसके लिए किसने संपर्क किया और पेमेंट किस मोड में मिला।

ऑनलाइन सट्टा बेटिंग ऐप केस में जांच कर रहे अफसरों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय की ओर से एक्टर रणबीर कपूर को फिर से समन भेजा जाएगा। अगर दो बार समन जारी करने के बाद भी वो पूछताछ में शामिल नहीं होंगे तो ED की टीम रणबीर कपूर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जा सकता है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ईडी ने रणबीर को कपूर को समन भेजा है। ईडी ने 6 अक्टूबर को रणबीर कपूर को पूछताछ के लिए बुलाया है।

सटोरिए की शादी में 200 करोड़ खर्च

फरवरी 2023 में सट्‌टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ने दुबई में शादी की थी। इस शादी समारोह में करीब 200 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। परिवार को लाने और ले जाने के लिए निजी जेट किराए पर लिए गए। इसके अलावा शादी में परफॉर्म करने के लिए मशहूर सेलिब्रिटीज को बुलाया गया था। महादेव बेटिंग एप में बॉलीवुड से रणबीर अकेले नहीं हैं, जिनका नाम सामने आया है। ईडी के रडार पर बॉलीवुड के 15-20 सेलेब्स हैं। अली असगर, विशाल ददलानी, टाइगर श्रॉफ, नेहा कक्कड़, भारती सिंह, एली अवराम, सनी लियोनी, भाग्यश्री, पुल्कित सम्राट, कीर्ति खरबंदा, नुसरत भरूचा और कृष्णा अभिषेक जैसे जाने माने चेहरे ईडी के रडार पर हैं।

417 करोड की अवैध संपत्ति जब्त

ऑनलाइन सट्टा ऐप्लिकेशन से जुड़े लोगों के खिलाफ ED लगातार कार्रवाई कर रही है। 15 सितंबर को ED ने रायपुर, भोपाल, मुंबई और कोलकाता में 39 स्थानों पर छापेमारी कर सटोरियों के ठिकानों से 417 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति जब्त की थी। इसमें बड़ी तादाद में सोने-चांदी के जेवर और कैश बरामद किया गया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; पार्किंग को लेकर बहस और फिर पुलिस अफसर के वकील बेटे को जड़ दिया थप्पड़, युवक गिरफ्तार

    बिलासपुर, न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक मामूली सी पार्किंग की जगह को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बिलासपुर से रायपुर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अशोक…

    HC; शादी का झांसा देकर बनाया संबंध रेप नहीं, बालिग महिला की सहमति से बना शारीरिक संबंध दुष्कर्म नहीं, ट्रायल कोर्ट का फैसला बीस साल बाद पलटा…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि महिला बालिग है, और उसकी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां