महासमुंद में छात्रावास अधीक्षक समेत 16 छात्राएं कोरोना संक्रमित; सभी को किया गया होम क्वारंटाइन

महासमुंद. छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के पिथौरा तहसील के स्थानीय कस्तूरबा बालिका छात्रावास में एक अधीक्षिका और 15 छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गईं। सभी संक्रमित छात्राओं को घर भेज दिया गया है, वे होम क्वारंटाइन में रहेंगीं। वहीं अधीक्षिका भी होम क्वारंटाइन हो गई है। संक्रमित हुए सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर है। ज्ञात हो कि अप्रैल में लगभग प्रतिदिन कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

नगर के समीप लाखागढ़ स्थित कस्तूरबा बालिका छात्रावास की एक अधीक्षिका को सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत के बाद जब उसका कोरोना टेस्ट किया गया तो वह पाजिटिव निकलीं। इसके बाद स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खंड चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर कस्तूरबा छात्रावास में शिविर लगाकर वहां के लक्षण वाले बच्चों की कोरोना टेस्ट करने पर 40 में से 11 छात्राएं संक्रमित मिलीं। गुरुवार तक अधीक्षिका को मिलाकर कुल 12 पाजिटिव उक्त छात्रावास में मिले।

खंड चिकित्सा अधिकारी डा. तारा अग्रवाल ने बताया कि सभी पाजिटिव देकर छात्रावास के खाली कमरों में आइसोलेट करने के निर्देश दिए गए थे, परंतु पता चला है कि छात्रावास अधीक्षिका द्वारा प्रभावित बच्चों को उनके घर भेज दिया गया है। अब बच्चियों के घर के आसपास स्थित स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशत कर कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। डा. अग्रवाल के अनुसार प्रभावित सभी मरीज सामान्य हैं।

  • Related Posts

    मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक प्रयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना,रोटरी क्लब के व्याख्यान में डॉ. दिनेश मिश्र का मत

    रायपुर,राजधानी में रोटरी क्लब में आयोजित व्याख्यान में वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ दिनेश मिश्र ने कहा कि मौजूदा हालात में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के बेतहाशा प्रयोग से दृष्टि कमजोर होने की…

    HEALTH; फेडरेशन की पहल पर कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना पर 29 जुलाई को मंत्रालय में होगी बैठक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बजट वर्ष 2026-27 में घोषित शासकीय सेवकों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में 29 जुलाई 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र