मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर अनिल दुजाना; यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर

 लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार खूंखार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। आज उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ ने कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को एनकाउंटर में मार गिराया है। समाचार एजेंसी ने एसटीएफ के हवाले खबर दी है कि अनिल दुजाना को मेरठ में एक एनकाउंटर में मार गिराया गया है।

जेल से छूटा था अनिल दुजाना

अनिल दुजाना ग्रेटर नोएडा का रहने वाला खूंखार गैंगस्टर था। लंबे समय से तिहाड़ जेल में बंद रहने के बाद हाल ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। बीते 2 सप्ताह में ही अनिल दुजाना के खिलाफ नोएडा पुलिस ने दो आपराधिक मामले दर्ज किए थे और इन दोनों ही मामलों में नोएडा पुलिस की स्पेशल सेल और STF टीम को उसकी तलाश थी और बीते कुछ दिनों से लगातार वह पुलिस बल को चकमा दे रहा था। इस बीच उसके नेपाल भाग जाने की भी खबर सामने आई थी।

जेल से बाहर आते ही गवाहों की दी धमकी

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक जेल से बाहर आते ही अनिल दुजाना ने जयचंद प्रधान मर्डर मामले में उसकी पत्नी और गवाह संगीता को धमकाया था। ऐसे में उच्च पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनिल दुजाना के खिलाफ केस दर्ज किया था और उसकी तलाश की जा रही थी। अनिल दुजाना की तलाश में पुलिस की 7 टीमों ने बीते कुछ दिनों में 20 से भी ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की थी। आपको बता दें कि गैंगस्टर अनिल दुजाना पर 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें रंगदारी, लूट, हत्या और अपहरण के भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। अनिल दुजाना उत्तर प्रदेश के टॉप बदमाशों में शामिल था।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा