राइस मिल में लगी भीषण आग; चपेट में आने से दो ट्रक और बारदाने जलकर खाक

बलौदाबाजार, छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार में देर रात एक राइस मिल में भीषण आग लग गई। इस भीषण आग की चपेट में आकर दो ट्रक समेत बारदाने जलकर खाक हो गए। आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने घंटों मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

यह मामला राजा देवरी थाना क्षेत्र के चेचरापाली गांव की है। जानकारी के अनुसार यहां एक राइस मिल में देर रात करीब दो बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें धीरे-धीरे बारदानों की तरफ बढ़ गई। देखते ही देखते आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों में वहांं खड़े दो ट्रक भी चपेट में आए गए। थोड़ी देर में दोनों ट्रक जलकर खाक हो गए।

आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की जवान मौके पर पहुंचे। घंटों मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर