राज्य के ब्लड बैंक को उन्नत बनाने की आवश्यकता

0 एम्स में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसओपी और गाइडलाइंस की दी जानकारी

रायपुर, प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ब्लड बैंक्स के अधिकारियों और कर्मचारियों को एसओपी और गाइडलाइंस की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्रमुख रूप से रोगियों की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ब्लड बैंक को उन्नत बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यशाला में प्रतिभागिता कर रहे रायपुर, बेमेतरा, बालोद, बलौदाबाजार, कवर्धा, राजनांदगांव, गरियाबंद के लगभग 50 चिकित्सा अधिकारियों, ब्लड ट्रांसफ्यूजन अधिकारियों और तकनीशियन को संबोधित करते हुए निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की मदद से ब्लड बैंक की सेवाओं को तीव्र गति प्रदान की जा सकती है और उन्हें आधुनिक आवश्यकतों के लिए तैयार किया जा सकता है।

अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल ने रोगियों की आवश्यकतानुसार रक्ताधान सेवाओं को बेहतर करने और विपरीत रिएक्शन से सुरक्षित रखने के लिए एसोपी और गाइडलाइन का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने इम्यूनोमिटोलॉजिकल प्रक्रियाओं, एंटीबॉडी स्क्रीनिंग, कंपोनेंट को प्रिजर्व करने, पीआरपी घटक निर्माण, ब्लड बैग के रख-रखाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर छोटे बच्चों में रक्ताधान की चुनौतियों के बारे में भी बताया गया। दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन एम्स के ब्लड बैंक विभागाध्यक्ष डॉ. संकल्प शर्मा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डॉ. संदीपन भोस्कर और एड्स कंट्रोल सोसाइटी के अतिरिक्त निदेशक डॉ. खेमराज सोनवानी के संयुक्त प्रयासों से किया गया।

ब्लड बैंक के तत्वावधान में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया जिसमें स्वयंसेवकों ने 50 यूनिट रक्तदान किया। इसमें एम्स के कर्मचारियों, एनआईटी रायपुर और साइंस कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने प्रमुख रूप से रक्तदान किया। इस अवसर पर एनसीसी रायपुर के कमांडिंग अधिकारी श्री राकेश बुधानी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर में डॉ. मनीष कुमार पाठक ने भी भाग लिया।

  • Related Posts

    AIIMS; एम्स रायपुर में पीजी छात्रों के लिए शोध कार्यशाला, भविष्य के वैज्ञानिकों को किया सशक्त

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने 10-11 मार्च 2026 को आयोजित दो दिवसीय स्नातकोत्तर अनुसंधान अभिविन्यास कार्यशाला का उद्देश्य संस्थान के रिसर्च सेल द्वारा आयोजित इस पहल का…

    SC गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति,सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने भारत में पहली बार पैसिव यूथेनेशिया को मंजूरी दी है। यह फैसला पिछले 13 साल कोमा में रह रहे एक शख्स के लिए आया है। गाजियाबाद…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां