राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्यों में गति लाने वृक्ष कटाई में तेजी लाने की हिदायत

0 मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय हाईपॉवर कमेटी की बैठक

रायपुर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों की हाईपॉवर कमेटी की बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गाे के कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्गों के अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित राज्य की स्वीकृत सड़क परियोजनाओं के प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस दौरान मुख्य सचिव ने संबंधित जिलों के कलेक्टरों को राष्ट्रीय राजमार्गों के अंतर्गत आने वाली सड़कों के कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने, सड़क निर्माण में आने वाली सभी बधाओं को दूर करने और सड़कों के निर्माण हेतु वृक्ष कटाई, वन भूमि के व्यपवर्तन, भू-अर्जन, मुआवजा, लाईन शिफ्टिंग कार्य, भूमि नामांतरण की प्रक्रिया सहित अन्य कार्यवाहियों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु  निर्देशित  किया।

बैठक मंे मुख्य रूप से सरगुजा जिले के अम्बिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा मार्ग के कॉरिडोर, अम्बिकापुर से पत्थलगांव मार्ग, शिवनगर से अम्बिकापुर मार्ग निर्माण के कार्यों की समीक्षा की गई। जशपुर जिले के अंतर्गत पत्थलगांव-कुनकुरी मार्ग, अम्बिकापुर से पत्थलगांव मार्ग, सूरजपुर जिले के अंतर्गत कटनी गुमला मार्ग, बिलासपुर जिले के अंतर्गत कबीर चबुतरा-केवची-केंदा-रतनपुर मार्ग, बिलासपुर-तखतपुर-मंुगेली-पण्डरिया-पोंड़ी मार्ग, बिलासपुर-पथरापाली मार्ग, बिलासपुर-उरगा मार्ग, मुंगेली जिले के अंतर्गत बिलासपुर-तखतपुर-मंुगेली-पण्डरिया-पोंड़ी और कबीरधाम जिले के अंतर्गत बिलासपुर-तखतपुर-मुंगेली-पण्डरिया-पोंड़ी मार्ग निर्माण के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही  जांजगीर-चाम्पा जिले के अंतर्गत बिलासपुर-उरगा मार्ग, कोरबा जिले के पथरापाली-कटघोरा मार्ग, चाम्पा-कोरबा-छुरी-कटघोरा मार्ग और बिलासपुर-उरगा मार्ग के कार्यों की समीक्षा की गई।

रायपुर जिले के अंतर्गत अभनपुर से पांडुका मार्ग, रायपुर-विशाखापट्नम भारतमाला परियोजना (झांकी से सरगी) मार्ग, शदाणी दरबार के पास एनएच-30 पर एक्सप्रेसवे का जंक्शन प्वाईन्ट निर्माण एवं दुर्ग जिले के अंतर्गत रायपुर-दुर्ग फोरलेन, दुर्ग-रायपुर बायपास भारतमाला परियोजना के निर्माण कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। गरियाबंद जिले के अंतर्गत मदांगमुड़ा से खुटगांव, अभनपुर से पांडुका, मदांगमुड़ा से देवभोग मार्ग के कार्यों की समीक्षा की गई। धमतरी जिले के अंतर्गत रायपुर-विशाखापट्नम भारतमाला परियोजना, धमतरी शहर बायपास का वन टाईम इम्पू्रवमेंट कार्य और कोण्डागांव जिले के अंतर्गत कोण्डागांव-नारायणपुर मार्ग के कार्यों की समीक्षा की गई। नारायणपुर जिले के अंतर्गत नारायणपुर-कस्तुरमेटा मार्ग और सुकमा जिले के ग्राम छिन्दगढ़ में फोरलेन के कार्यों की समीक्षा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव राजस्व एन.एन.एक्का सहित संबंधित जिलों के कलेक्टर और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

  • Related Posts

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    CANAL; किसानों का आक्रोश, सिंचाई पानी देने क्रासिंग डी सी का अस्थायी मरम्मत शुरू

    रायपुर, जल उपभोक्ता संस्था टेकारी के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाले महानदी मुख्य नहर के   किलोमीटर से निकले आउटलेट से खेतों तक सिंचाई पानी पहुंचाने बनाये गये क्रासिंग डी सी…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व