रेलवे में अपरेंटिस के 548 पदो पर निकली भर्ती; 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

नईदिल्ली, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने बिलासपुर में 548 अप्रेंटिसशिप पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। प्रासंगिक ट्रेड में आईटीआई / एनसीवीटी प्रमाणपत्र के साथ कक्षा 10 हाई स्कूल / मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 मई, 2023 से शुरू हुई थी और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जून, 2023 है। ऑनलाइन आवेदन करने का समय 23:59 बजे तक है।

रेलवे SECR बिलासपुर अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 548 है, जिसमें कारपेंटर, COPA, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, पेंटर, प्लम्बर, शीट मेटल वर्क, स्टेनो (English), स्टेनो (Hindi), टर्नर, वेल्डर, वायरमैन और डिजिटल फोटोग्राफर जैसे ट्रेड शामिल हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

आयोजनतारीख
SECR रेलवे भर्ती 2023 की आवेदन तिथि3 मई /2023
SECR रेलवे 2023 आवेदन की अंतिम तिथि3 जून 2023

शैक्षणिक योग्यता

SECR रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्थान से प्रासंगिक ट्रेडों में आईटीआई पाठ्यक्रम के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

Railway अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जुलाई 2023 को 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए, और नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

रेलवे अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • दक्षिण पूर्व रेलवे भर्ती 2023 नीचे दिए गए ऑनलाइन आवेदन करें लिंक पर क्लिक करें या apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं
  • फिर विवरण में पंजीकरण फॉर्म और आवेदन पत्र भरें।
  • इसके बाद महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करें।
  • और अंत में सबमिट करें और एक प्रिंट आउट लें। चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

रेलवे भर्ती 2023 अप्रेंटिस के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी तरह का कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा।

  • Related Posts

    INTERVIEW; 17 नवंबर को प्रस्तावित साक्षात्कार अपरिहार्य कारणों से स्थगित, तकनीकी विशेषज्ञों की भर्ती

    रायपुर, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत राज्य स्तरीय परियोजना अनुश्रवण इकाई (SPMU) में मानव संसाधन एवं तकनीकी विशेषज्ञों के अस्थायी नियोजन के लिए 17 नवंबर 2026 को प्रस्तावित…

    TEACHER; सरकारी शिक्षक बनने का मौका, 4800 पदों पर होगी भर्ती परीक्षा नवंबर -दिसंबर 26 में

    रायपुर, प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आने वाले दो महीने तीन परीक्षाएं होने जा रही हैं। प्रदेश में पांच हजार नियमित शिक्षकीय पदों…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत