रेल यात्रियों को राहत; वंदे भारत समेत सभी एसी चेयर का किराया होगा कम, जानिए कितनी मिलेगी छूट

नई दिल्ली. रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी राहतभरी खबर आ रही है. रेल मंत्रालय ने सभी ट्रेनें जिसमें एसी चेयर कार और एग्जिक्यूटिव कार के बेसिक किराये में 25% तक छूट का ऐलान किया है. जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को इस रियायत का लाभ तत्काल प्रभाव से दिया जाएगा. लेकिन जिन्होंने पहले बुकिंग करा रखी है उनको कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा. साथ ही बुकिंग बढ़ाने के लिए ट्रेनों से Flexi किराया स्कीम पर भी रोक लगाई है. रेल मंत्रालय के इस फैसले के बाद वंदे भारत समेत सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार, एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 25 फीसदी तक कम कर दिया जाएगा.

रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है, “यह छूट अनुभूति और विस्टाडोम कोच सहित एसी सीटिंग सुविधा वाली सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास में लागू होगी.” इसमें कहा गया है कि ये रियायत सिर्फ मूल किराये पर अधिकतम 25 प्रतिशत तक होगी. अन्य चार्जेज जैसे रिजर्वेशन चार्ज, सुपर फास्ट सरचार्ज, जीएसटी, आदि जो भी लागू हो, अलग से लगाए जाएंगे.

किस तरह दी जाएगी छूट
रियायत के लिए मंत्रालय जोनल रेलवे को अधिकार सौंपेगा. पिछले 30 दिनों के दौरान 50 फीसदी ऑक्‍यूपेंसी वाली ट्रेनों पर गौर किया जाएगा. इसके बाद ऑक्‍यूपेंसी के आधार पर इन ट्रेनों में किराए में छूट दी जाएगी. किराए में छूट देते वक्‍त दूरी और किराए पर भी गौर किया जाएगा. किराए में छूट पहले चरण या यात्रा के आखिरी चरण या मध्‍य में दी जा सकती है. हालांकि शर्त ये होगी कि उस खंड या चरण में कुल ऑक्‍यूपेंसी 50 फीसदी से कम हो.

  • Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी