रोजगार पंजीयन और नवीनीकरण के आवेदन आनलाईन; तीन महिने सत्यापन की सीमा

0 रोजगार कार्यालय में पानी, टैंट, कूलर, कुर्सी की पर्याप्त व्यवस्था
रायपुर, रोजगार कार्यालय में पंजीयन कराने के लिए शिक्षित बेरोजगार युवाओं को दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। राज्य शासन ने रोजगार पंजीयन और नवीनीकरण के लिए आवेदन करने आॅनलाईन व्यवस्था की है। शिक्षित बेरोजगार युवा वेबसाइट www.exchange.cg.nic.in/exchange पर लाॅगिन कर रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण के लिए आॅनलाईन आवेदन कर सकते है। जिले के रोजगार कार्यालय के उप संचालक ने बताया कि रोजगार पंजीयन और नवीनीकरण संबंधित सभी आवेदन केवल आॅनलाईन ही लिए जाते है। इन आवेदनों को तीन महिनें की समय अवधि में सत्यापन कराना होता है। पंजीयन और नवीनीकरण के आवेदनों को रोजगार कार्यालयों में आॅफलाईन स्वीकार नहीं किया जाता है इसलिए ऐसे आवेदन करने युवाओं को रोजगार कार्यालय में उपस्थित होना जरूरी नहीं है।

उप संचालक ने बताया कि आॅनलाईन किए गए आवेदन अनुसार दस्तावेजों का सत्यापन कराने की अवधि तीन महिनें की है। युवाओं का आवेदन तीन महिनें तक वैध होता है। युवा अपने सुविधा अनुसार कार्यालयीन समय में तीन महिनें में किसी भी दिन रोजगार कार्यालय आकर सत्यापन करा सकते है। उप संचालक ने यह भी बताया कि जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन और नवीनीकरण के लिए बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ को देखते हुए गर्मी के मौसम में पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई है। आवेदकों के लिए कूलर से लेकर पीने के पानी तक की व्यवस्था कार्यालय परिसर में है। धूप से बचने के लिए टेंट और बैठने के लिए कुर्सियों की भी व्यवस्था की गई है। आवेदकों की सुविधा के लिए टोकन सिस्टम से पंजीयन सत्यापन का काम किया जा रहा है।

  • Related Posts

    JOBS; राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7- 8 अक्टूबर को रायपुर में, 8 हजार पदों पर होगी भर्ती

    रायपुर, प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 7 एवं…

    HMT; सरकारी कंपनी में बिना परीक्षा मिल रही 80 हजार की नौकरी, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

     नईदिल्ली, जॉब ढूंढ रहे कैंडिडेंट्स के लिए बेहतरीन मौका आया हुआ है। भारत सरकार की कंपनी एचएमटी लिमिटेड (HMT) को यंग प्रोफेशनल और कंसल्टेंट की जरूरत है। जॉब सेलेक्शन क्राइटेरिया…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर