वाहन खाई में गिरी; 25 घायल, नौ गंभीर, सगाई समारोह से लौट रहा था परिवार

दुर्ग, छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारा थाने के घानीघूंटा घाट इलाके में एक सड़क हादसा हो गया। खबरों के अनुसार एक तेज रफ्तार वाहन खाई में जा गिरी। इस सड़क दुर्घटना में 25 लोग घायल हो गए। घायलों में नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सड़क हादसे की खबर मिलते ही लोहारा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकाला कर डायल 112 एवं 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से नौ गंभीर लोगों को कवर्धा के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सभी सगाई समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे।

सगाई समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिला के सिंघनपुरी निवासी गोड परिवार अपने बेटे की सगाई करने बेमेतरा व कबीरधाम जिले के अलग-अलग गांव के अपने रिश्तेदार परिवार को लेकर सराईपतेरा गांव गए हुए थे। सगाई समारोह खत्म होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान घानीघूंटा घाट में तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस एंबुलेंस व डायल 112 के साथ घटनास्थल पहुंचकर सभी घायलों को बाहर निकाला। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है‌।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व