विधान सभा चुनाव; जातीय और सामाजिक संरचना के आधार जोगी कांग्रेस ने किया टिकट वितरण,15 महिलाओं को भी टिकिट

*10 आरक्षित सीट के अतिरिक्त 11 सामान्य सीट में भी अनुसूचित जाति को बनाया प्रत्याशी,*

*छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार रायगढ़ से वर्ष 2014 में निर्दलीय महापौर निर्वाचित  किन्नर समुदाय की मधु किन्नर को भी रायगढ़ से बनाया प्रत्याशी,*

*भाजपा और कांग्रेस से आए नेता, विधायक, पूर्व विधायक को भी पार्टी ने बनाया प्रत्याशी*

रायपुर, छत्तीसगढ़ दिनांक 29 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ की एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा हमारी पार्टी ने टिकट वितरण में जातीय समीकरण और सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक टिकट वितरण किया है।

पार्टी ने सर्व समाज का ध्यान रखते हुए अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग से साहू समाज, यादव समाज, कुर्मी समाज,पटेल समाज, निषाद समाज, यादव समाज, मुस्लिम समाज, ब्राह्मण समाज, बंगाली समाज के लोगों को टिकट दिया। 10 अनुसूचित जाति सीटों के अतिरिक्त अन्य सामान्य 11 सीटों पर भी अनुसूचित जाति वर्ग को टिकट दिया। राजधानी रायपुर में 4 सामान्य सीटों में से 3 में अनुसूचित जाति वर्ग को प्रत्याशी बनाया। वहीं 15 महिलाओं को भी चुनाव के मैदान में उतारा है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ के इतिहास में रायगढ़ से  वर्ष 2014 में निर्दलीय महापौर निर्वाचित किन्नर समुदाय की मधु किन्नर को भी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया।

उन्होंने कहा पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी के विचार धारा और पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस और भाजपा के कई दिग्गज नेता, विधायक, पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि पार्टी की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा स्व अजीत जोगी  सामाजिक न्याय के पैरोकार थे उन्हीं के बताए रास्ते पर चलते हुए सामाजिक न्याय के उद्देश्य पार्टी ने राज्य में टिकट वितरण किया है और समाजिक न्याय का एक बड़ा संदेश दिया है।

उन्होंने कहा पार्टी की बढ़ती हुई जनाधार को देखते हुए प्रदेश भर से जोगी पार्टी से टिकट की मांग को लेकर लगभग 2500 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किया और सभी ने दावा किया था वे जीत कर आयेंगे लेकिन  पार्टी की कोर कमेटी ने एक रणनीति के आधार पर सर्व समाज को ध्यान में रखते सोशल इंजीनियरिंग के तहत  जीतने वाले प्रत्याशी को चयन किया  है जो जीतकर आयेंगे और छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा टिकट से वंचित पार्टी के कुछ नेता और कार्यकर्ताओं की नाराजगी जायज पर मैं उन सभी से बात करूंगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; आयुष्मान कार्ड के मुद्दे पर सदन में घिरे स्वास्थ्य मंत्री, सत्ता और विपक्ष के विधायकों ने उठाए सवाल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं मिलने और बड़े अस्पतालों में योजना की सुविधाओं का लाभ नहीं मिलने जैसे मुद्दों को लेकर आज स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी…

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    रायपुर, विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने सवालों का जवाब दिया. धान खरीदी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?