शराब पीने से महिला सहित दो की मौत;गांव में ही खरीदी थी शराब

बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले में शराब पीने से ग्राम अमोदा में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। पीएम के लिए उन्हें जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया है जानकारी के अनुसार नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमोदा में बाराद्वार निवासी किरण कुमार सूर्यवँशी (30) अपनी पत्नी को लेकर साले के घर रक्षाबंधन त्योहार मनाने आया था। रात 8 बजे उसने गांव में ही किसी के घर से कच्ची महुआ शराब  खरीदी और पड़ोस की महिला ललिता सूर्यवंशी (50) पति रथराम सूर्यवंशी के साथ शराब पी। शराब पीते ही दोनो की तबियत बिगड़ने लगी।

स्वजन उन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। पीएम से स्पष्ट होगा कि शराब जहरीली थी या उसमे किसी ने कुछ मिलाया था। बहरहाल इस घटना के बाद फिर से जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोक नही लगने को आबकारी व पुलिस विभाग की नाकामी मानी जा रही है। अमोदा के सरपंच एस के लहमोर ने बताया कि घटना गुरुवार की रात लगभग 8 बजे की है। शराब की खरीदी गांव के ही किसी व्यक्ति से की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LIQUOR; जहरीली शराब का कहर!, 10 मौतों के बाद CM मोहन का एक्‍शन, सभी दुकानें सील, 12 गिरफ्तार, तीन अफसर निलंबित

    भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है.  मामला सामने आने के बाद प्रशासन भी…

    SC; ‘फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध…’, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भुइयां बोले- पुलिस का रवैया बदलना जरूरी

     नईदिल्ली; देश की राजधानी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले 2 महीनों के दौरान कई प्रदर्शन देखने को मिले. इनमें ज्यादातर प्रदर्शन मौजूदा शिक्षा प्रणाली और पेपर लीक के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी