शादी समारोह में पत्नी से विवाद के बाद नशे में धुत अधेड ने सगे भाइयों की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

 दुर्ग, कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल के तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्यप्रदेश की सीमा से लगे ग्राम पंचायत भुरसी पकरी के आश्रित ग्राम बरपानी में शादी में जुटे बैगा परिवार के तिन्हा बैगा ने अपनी पत्नी के चरित्र की शंका पर अपने छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की। साथ ही बीच बचाव करने आए एक और भाई की हत्या की। इस दौरान आरोपी का जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही पत्नी और एक भाई भी घायल है।

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल थाना तरेगांव जंगल के एवं जिले के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शव को पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए तरेगांव जंगल अस्पताल लाया गया। थाना प्रभारी युवराज साहू ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी तिन्हा अपने बेटे हरिलाल की शादी कर रहा था। जहां शादी समारोह में उसके परिजन जुटे थे। सोमवार को शादी का आखिरी दिन था और सभी परिजन घर के आंगन में मंडप के नीचे नाच गा रहे थे, उसी दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पहले पत्नी से हुआ था विवाद

घटना के विषय में प्रत्यक्षदर्शी आरोपित के छोटे बेटे देश बैगा एवं मनोज बैगा ने बताया कि शादी समाप्ति पर सभी परिजन घर के आंगन में मंडप के नीचे नगाड़ा की धुन में नाच रहे थे। उसी दौरान अचानक आरोपित तिन्हा जोकि शराब के नशे में था, उसका अचानक अपनी पत्नी से विवाद हो गया और वह अपनी पत्नी को सबसे पहले निशाना बनाया। सभी लोग मंडप के नीचे नाच रहे थे, और वह अंदर अपनी पत्नी को छोटे चाकू और कैंची से अपनी पत्नी पर वार किया। पत्नी घबराकर बाहर निकली और भागने लगी।

बीच-बचाव करने वालों को मारा

आरोपी तिन्हा बैगा पत्नी से विवाद के बाद बदहवास हो गया था। पत्नी से हुए विवाद में बीच-बचाव में आये सभी लोगों पर उसने वार किया। घटना में आरोपी का बड़ा भाई तिकतु बैगा एवं छोटे भाई जगत बैगा पिता सुखु बैगा एवं जीजा सुखराम बैगा पिता सिपाही बैगा के द्वारा बीच-बचाव करने से नाराज वह बकरी बांधने के स्थान से कुल्हाड़ी लाकर सबसे पहले जगत बैगा उसके बाद तिकतू बैगा और फिर सुखराम बैगा तीनों के गले के आसपास कुल्हाड़ी से वारकर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही जगत व तिकतु बैगा की मौत हो गई। वहीं सुखराम गंभीर अवस्था में घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया।

घटना के बाद खटिया पर सोया रहा आरोपी

घटना के बाद दो भाइयों की लाश और पत्नी, छोटे और जीजा खून से लथपथ घर के आंगन में पड़े रहे और आरोपी खटिया पर लेट कर अपनी थकान मिटा रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी नशे में इतना धुत था कि पुलिस के साथ भी बहस करने लगा और धमकी देते खटिया पर ही सोया रहा।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर