सड़क पर लगे CCTV ने करा दी महाभारत; महिला दोस्त को स्कूटी पर बैठा घूम रहा था पति, पत्नी के मोबाइल पर आ गई तस्वीर

तिरुवनंतपुरम, केरल में सड़क सुरक्षा के लिए लगाए गए कैमरों के चलते अवैध संबंधों की पोल खुल रही है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। बात पुलिस तक पहुंच गई और पति को गिरफ्तार तक कर लिया गया। घटना केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम की है। पति अपनी महिला दोस्त को स्कूटी पर बिठाकर घूम रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था।

सड़क पर लगाए गए आधुनिक कैमरों ने उस व्यक्ति की तस्वीर ले ली। हेलमेट नहीं पहने होने के चलते परिवहन विभाग ने स्कूटी की मालकीन को उस व्यक्ति की तस्वीर और चालान भेज दिया। स्कूटी की मालकीन कोई और नहीं, उस व्यक्ति की पत्नी थी जो किसी और महिला के साथ था। यह मामला इतना आगे बढ़ा कि बात पुलिस में शिकायत और आरोपी की गिरफ्तारी तक पहुंच गई।

पति को किसी और महिला के साथ देख पत्नी को आया गुस्सा 
आरोपी व्यक्ति मूल रूप से इडुक्की का रहने वाला है। 25 अप्रैल को उसने किसी और महिला को स्कूटी पर बिठाया था। रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के अनुसार स्कूटी उस व्यक्ति की पत्नी की थी। उसके मोबाइल फोन पर पति की फोटो आई और चालान भरने के लिए कहा गया। महिला ने पति को किसी और महिला के साथ देखा तो वह भड़क गई। उसने फोटो दिखाकर पति से पूछा कि पीछे बैठी महिला कौन है? पति ने कहा कि वह महिला को नहीं जानता, उसने तो सिर्फ लिफ्ट दिया था।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
एक टेक्सटाइल शॉप में काम करने वाले 32 साल के पति की बातों पर पत्नी को भरोसा नहीं हुआ। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। महिला 5 मई को करमना पुलिस स्टेशन पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। उसने पति और तीन साल के बच्चे और खुद के साथ गलत बर्ताब करने का आरोप लगाया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार उसके पति पर आईपीसी की धारा 321 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकना), 294 (अश्लील हरकतें) और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 (बच्चे पर हमला या उपेक्षा) के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

  • Related Posts

    HC;सीआईडीसी की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट सख्त, अनुकंपा नियुक्ति मामले में सही जानकारी नहीं देने पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन यानी सीआईडीसी की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मामले…

    ACTION; अफीम की खेती के आरोपी-विनायक के भाई की दुकान ढही,32 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा था

    रायपुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले में अफीम उगाने वाले बीजेपी नेता विनायक के भाई के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला। बृजेश ताम्रकार ने गांव की 32 डिसमिल जमीन पर अवैध…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?