सर्व आदिवासी समाज के नेता अरविंद नेताम देंगे कांग्रेस से इस्तीफा; पार्टी छोड़ने का किया ऐलान

रायपुर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरविंद नेताम ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम स्व. इंदिरा गांधी के समय से कांग्रेस से जुड़े नेता हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी विरोधी नीतियों की वजह से वे कांग्रेस छोड़ रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में पेशा कानून, जमीन से जुड़े मामले, आरक्षण कानून, अबूझमाड़ में आंदोलन, हसदेव प्रकरण आदि ऐसे मामले हैं, जिसमें कांग्रेस सरकार ने आदिवासी हितों की रक्षा नहीं की। इस्तीफे के बाद वे किसी पार्टी में नहीं जाएंगे, बल्कि सर्व आदिवासी समाज में ही समाजहित के लिए काम करते रहेंगे। छत्तीसगढ विधान सभा चुनाव में समाज की ओर जो जिम्मेदारी मिलेगी वह स्वीकार करेंगे। नेताम ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने लगातार उनकी उपेक्षा की है। बीते चार वर्षों से किसी कार्यक्रम में पूछा नहीं गया।

अनुशासनहीनता के लिए मिल चुका है नोटिस

अरविंद नेताम को अनुशासनहीनता के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से नोटिस भी मिल चुका है। उन पर आरोप लगा था कि वे भानुप्रतापपुर विधानसभा चुनाव में सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार में सहयोगी रहे। 9 फरवरी को जारी नोटिस के जवाब में अरविंद नेताम ने लिखा था कि सर्व आदिवासी समाज 20 वर्ष पुराना सामाजिक संगठन है। यह मेरे द्वारा बनाया गया संगठन नहीं है। मैंने चुनाव में समाज के प्रत्याशी के लिए प्रचार नहीं किया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; एक व्यक्ति एक बार ही बने प्रधानमंत्री, हाईकोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस, 3 अगस्त तक का दिया समय

    भोपाल, एक व्यक्ति को एक ही बार प्रधानमंत्री बनाया जाए। देश में वन नेशन-वन पोस्ट की व्यवस्था लागू की जाए। इस मांग के साथ हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सोमवार…

    POLITICS; अब पूर्व IAS सुजाता कार्तिकेयन की बीजद में एंट्री, नवीन पटनायक ने किया स्वागत

    भुवनेश्वर,ओडिशा की राजनीति में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फेरबदल देखने को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी पूर्व IAS वीके पांडियन की पत्नी और…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’