साइकिलिंग दिल की सेहत के लिए फायदेमंद; लंबी चलेगी जिंदगी

भोपाल, जो लोग रोज साइकिल चलाते हैं, उनका दिल अधिक मजबूत होता है। इतना ही नहीं उनकी जिंदगी भी आम लोगों से कहीं अधिक लंबी भी हो सकती है। यह जानकारी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के शोध में सामने आई है।

यह शोध साइकिलिंग व्यायाम के दौरान हृदय गति परिवर्तनशीलता (एचआरवी) में बदलाव पर किया गया है, जिसमें 60 से अधिक लोगों को हिस्सा बनाया गया था। इस शोध अध्ययन का उद्देश्य कम-तीव्रता के स्थिर साइकिलिंग व्यायाम के दौरान एचआरवी में परिवर्तन का मूल्यांकन करना था।

शोध में औसत हृदय गति और विभिन्न एचआरवी मापदंडों में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन पाया गया। व्यायाम की शुरुआत के दौरान दो दिल की धड़कनों के दौरान समय का अंतराल कम हुआ है। वहीं दिल की धड़कन की संख्या बढ़ गई, लेकिन कुछ समय में स्थिति सामान्य हो गई।

इसे मेडिकल टर्म में रिकवरी अवधि में, पैरासिम्पेथेटिक पुनः सक्रियण से हृदय गति और एचआरवी पर नियंत्रण प्राप्त करना कहा जाता है। ऐसे में नियमित साइकिल चलाने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जिनमें बेहतर कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस, मांसपेशियों की मजबूती, जोड़ों की गतिशीलता और तनाव के स्तर में कमी भी शामिल है। साइकिलिंग व्यायाम एक अल्प प्रभावी, समय की बचत और तंदुरुस्ती में संपूर्ण सुधार लाने का प्रभावी तरीका है। इसे तीव्रता के अलग-अलग स्तरों पर किया जा सकता है।

तीन साल चला शोध

इस शोध को पूरा करने में करीब तीन साल (2019 से 2022 तक) का समय लगा है। इसको एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय जर्नल द्वारा प्रकाशित किया गया। इस अध्ययन को पूरा करने में डा. वरुण मल्होत्रा, डा. अविनाश ठाकरे, डा. संदीप हुल्के, डा. दानिश जावेद, डा. आशीष दीक्षित और डा. संतोष वाकोडे शामिल रहे।

  • Related Posts

     FAMILY; परिवार, कुटुंब और समाज…

    इस धरा में जितने भी जीव है उसमें मनुष्य को सामाजिक प्राणी माना गया है। इसने अपने मस्तिष्क का बेहतर उपयोग किया और  अच्छे और बुरे के बीच भेद करना…

    NEW YEAR; 12 नहीं…13 महीने का होगा नया साल 2026, इस खास संयोग की वजह

    नईदिल्ली, साल 2026 की शुरुआत होने में अब ज्यादा वक्त नहीं है. अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से तो यह एक सामान्य साल जैसा ही लगेगा, लेकिन हिंदू पंचांग की नजर…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?