सीएएफ के जवान ने नवविवाहिता की हत्या कर शव को मछली नदी में छिपाया; एक माह पूर्व हुआ था विवाह

अंबिकापुर,  छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 18 वीं बटालियन के जवान मनीष तिर्की(31) ने पत्नी दिव्या गुलाब कुजुर(25) की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी के शव को मैनपाट के सुपलगा गांव से लगे मछली नदी के खोह में छिपा दिया।

मृतका के स्वजन की ओर से दबाव बढ़ने के बाद आरोपित ने पत्नी के गुमशुदगी की शिकायत मैनपाट थाने में दर्ज करा दी। पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो अंतिम बार आरोपित पति मनीष तिर्की के साथ ही पत्नी के होने का पता चला। पुलिस ने सख्ती बरती तो उसने पत्नी की हत्या कर शव को छिपा देने की स्वीकारोक्ति कर ली।

प्रेम प्रसंग के कारण दबाव में था

शादी करने विवश हुए आरोपी ने सुनियोजित तरीके से पत्नी को रास्ते से हटाने हत्या कर शव को छिपा दिया था। मैनपाट पुलिस ने शव को बरामद करते हुए पत्नी की हत्या के आरोप पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका दिव्या गुलाब कुजुर मूलतः दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम नवानगर की रहने वाली थी। अंबिकापुर में किराए का मकान लेकर वह स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही थी।

काल करने पर फोन स्विच ऑफ बता रहा था

बीते दो मार्च को अंतिम बार उसने अपनी दीदी को फोन कर बताया था कि मनीष उसे मोटरसाइकिल में बैठा कर कहीं ले जा रहा है। पूछने पर भी कुछ नहीं बता रहा, इस बात की जानकारी मृतका की दीदी ने माता- पिता को दे दी थी। बेटी से संपर्क करने के लिए भी कहा था। माता- पिता बेटी को लगातार फोन लगा रहे थे लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा था।

सीसी कैमरे में भी दोनों नजर आए

आरोपित मनीष तिर्की और उसकी पत्नी दिव्या गुलाब कुजुर के मोबाइल फोन का सीडीआर निकाला गया था। सीडीआर से पुलिस को भी मनीष तिर्की के ऊपर ही संदेह हो गया था। अंतिम बार अंबिकापुर के बस स्टैंड से होते हुए दोनों मोटरसाइकिल से गुजरे थे। वहां सीसी कैमरे में भी दोनों नजर आए थे। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सीएएफ के जवान मनीष तिर्की को हिरासत में लिया था।

मृतका से शादी करना नहीं चाहता था जवान

पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग के बाद भी सीएएफ का जवान मृतका दिव्य गुलाब कुजुर से शादी नहीं करना चाहता था। पुलिस जांच में पता चला है कि उसके द्वारा किसी दूसरी युवती से शादी रचाने का प्रयास किया जा रहा था। इसके लिए कुछ परंपरागत रस्म भी पूरी कर ली गई थी लेकिन मृतक से प्रेम प्रसंग का हवाला देकर किसी दूसरे युवती से प्रेमी के शादी को लेकर तैयार नहीं थी।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां