सीएम बघेल बोले- यह शहादत बेकार नहीं जाएगी; शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर पीड़ित परिवार से मिले, अधिकारियों के साथ की बैठक

जगदलपुर, बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में हुए नक्सल हमले में शहीद जवानों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रद्धांजलि दी। और शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इसके बाद बस्तर के पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें घटना से संबधित पूरी जानकारी ली है।

हालांकि बैठक में अधिकारियों से क्या बात हुई है। ये बात सामने नहीं आई है। इसके बाद सीएम वहां से वापस लौट गए हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी श्रद्धांजलि देने यहां पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल से चर्चा भी की। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर भूपेश बघेल ने मीडिया से कहा, हमारे जवानों ने नक्सलियों से लड़ते हुए आहूति दी है। ये शहादत बेकार नहीं जाएगी। अब लड़ाई और तेजी से लड़ी जाएगी।

दंतेवाड़ा में सीएम ने क्या कहा

भूपेश बघेल ने कहा, हमारे जवान, नक्सलियों को जंगल में घेरकर मारते हैं और उन्हें गिरफ्तार भी करते हैं। नक्सलियों को अब और ज्यादा नुकसान होगा। उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कल भी एक नक्सली को पकड़ा गया है। लगातार नक्सलियों का दायरा घटता जा रहा है।

भूपेश बघेल ने शहीद जवानों के परिजनों से पुलिस लाइन कार्ली में मुलाकात करके पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। परिजनों को मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जवानों को श्रद्धांजलि देने पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, दंतेवाड़ा विधायक, देवती कर्मा समेत दंतेवाड़ा कलेक्टर, आईजी, एसपी से लेकर तमाम पदाधिकारी पहुंचे हैं। इससे पहले शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। शहीदों को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां पहुंचे हुए थे।

दंतेवाड़ा के शहीद जवानों के पार्थिव शरीरों को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना कर दिया गया। शहीदों को अंतिम विदाई के लिए सुबह से उनके गांवों में लोगों का तांता लगा था। मुख्यमंत्री के साथ सांसद, विधायक, पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी शहीद जवानों की अर्थी को कंधा दिया है। मुख्यमंत्री ने सभी शहीदों के पीड़ित परिजनों से कहा है, हम सब इस घोर शोक की घड़ी में आपके साथ हैं।

रायपुर में मुख्यमंत्री बोले- कोई इंटेलिजेंस फेलियर नहीं

दंतेवाड़ा से रायपुर पहुंचने पर सीएम भूपेश ने बताया कि हमारे जवान दो नक्सलियों को पकड़कर ला रहे थे। इसमें एक माओवादी घायल था। दो साल बाद आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस इलाके में लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ी है। जवानों ने दंतेवाड़ा से 65 किलोमीटर जाकर ऑपरेशन किया। माओवादियों के मांद में घुसकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। कार्रवाई और ऑपरेशन और तेज की जाएगी। इसमें कोई इंटेलिजेंस फेलियर नहीं है।

  • Related Posts

    CRIME; कांग्रेस नेता विनोद तिवारी गिरफ्तार,पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

    नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।…

    POLICE; पिता से बिछड़ी मासूम की सुरक्षा के मामले में लापरवाही,महिला थाना प्रभारी और हवलदार निलंबित

    0 कोतवाली थाना प्रभारी का भी तबादला भी, किसी ने भी मदद नहीं की, दोनों युवक सम्मानित राजनांदगांव, छत्तीसग़ढ के राजनांदगांव जिला मुख्यालय में शहर के बाजार क्षेत्र में पिता…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां