सीएम भूपेश ने चुनाव आयोग से की मांग-ईडी और सीआरपीएफ की गाड़ियां भी चेक होनी चाहिए

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने आशंका जताई है कि सीआरपीएफ के हेलीकाप्टर में बक्से भर-भर के पैसे लाए जा रहे है, इसका इस्तेमाल चुनाव को प्रभावित करने के लिए हो सकता है, लेकिन इसकी चेकिंग नहीं हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मामले में निर्वाचन आयोग को शिकायत करेगी। निर्वाचन आयोग इसको संज्ञान में लें इस पर हमारी पार्टी की ओर से शिकायत की जाएगी और स्पेशल प्लेन से कल आया है। इसको एयरपोर्ट अथारिटी चेक नहीं कर रही क्योंकि सरकारी है तो निकल गए सब। सब जगह सीसीटीवी कैमरा लगा है। सबकी चेकिंग होती है तो इनकी क्यों नहीं हो रहा है ? मुख्यमंत्री ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर इसे बड़ी साजिश लिखा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि ईडी आए जांच करें लेकिन निर्वाचन आयोग से मैं कहना चाहूंगा इनके वाहनों की भी चेकिंग होनी चाहिए क्योंकि भाजपा हार मान चुकी है और ये आखिरी दांव है बक्सों में पैसे भर भर के लाए जा रहे है। उसका उपयोग मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किए जाएगा। इसलिए सभी वाहनों की चेकिंग खासकर ईडी और सीआरपीएफ के वाहनों की होनी चाहिए। भूपेश ने कहा कि कहा कि वैसे भी यहां (छत्तीसगढ़) सीआरपीएफ की टुकड़ियां है और बाहर से लाने का मतलब क्या है? बक्से में हो सकता है इसमें नोट भी हो और दूसरे सामान भी हो। इसकी चेकिंग होनी चाहिए। सत्ता के लिए भाजपा वाले किसी भी स्तर में जा सकते है। जितना आप नीचे जाने की सोचेंगे वहां से ये शुरू करते है। उसको आप सोच नहीं सकते है। ये मामला बहुत गंभीर है।

रिश्वत लेते पकड़ाया ईडी का अफसर, सीएम का तंज

जयपुर में ईडी का अफसर 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ है। नार्थ ईस्ट में इंफाल के ईडी अफसर नवल किशोर मीणा को एसीबी ने कस्टडी में लिया है। इस पर सीएम भूपेश बघेल ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर तंज कसते हुए कहा है कि छापों की आड़ में कहीं ये कमल छाप के स्टार प्रचारक बनकर तो नहीं घूम रहे हैं? इसीलिए मैं बार-बार कह रहा हूं कि गलियों-गलियों में घूम रहे इन ईडी अफसरों की गाड़ी की जरूर जांच की जाए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां