सेल्फी पॉइंट के पास पड़ी थी 2 युवकों की 4 दिन पुरानी लाश; अंचल में दहशत

रायगढ, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 2 युवकों की लाश सेल्फी पॉइंट में मिली है। एक का सिर गायब है। दोनों की लाशें आधी सड़ चुकी है। बताया जा रहा है कि 4 दिन पुराने शव हो सकते हैं। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या कर शव को फेंका गया है। पुलिस इस केस में जांच कर रही है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

सोमवार शाम को कुछ लोग शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर पालीघाट के सेल्फी पॉइंट पहुंचे थे। यहीं पर उन्होंने दीवार किनारे 2 लोगों की लाश देखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है। कहा जा रहा है कि दोनों की उम्र 30 से 35 साल के करीब होगी। सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई है।

पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज

खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। तमनार थाना प्रभारी प्रवीण मिंज ने बताया कि पालीघाट के सेल्फी पाइंट में दो अज्ञात युवकों की लाश मिली। मौके पर सबूतों को जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है। पुलिस की टीम आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि ये दोनों कौन थे।

लोग बोले-किसी ड्राइवर ने मारा

रायगढ़-तमनार मार्ग में स्थित पालीघाट वो घाटी है। जहां सड़क दुर्घटना और लूटपाट की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। इस लिहाज से सोमवार की शाम दो युवकों की तीन चार दिन पुरानी लाश इस क्षेत्र में मिलने से पूरा मामला संदिग्ध हो गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो इस मार्ग में चलने वाले भारी वाहन के किसी चालक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिर सबूत छिपाने के लिए शव को यहां फेंक दिया है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’