स्टायपेंड बढ़ाने जूडो का 1 अगस्त को ओपीडी बहिष्कार; दो अगस्त से बेमुद्दत हड़ताल

रायपुर, छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी मेडिलक कालेज अस्पतालों के जूनियर डाक्टर स्टायपेंड बढ़ाए जाने की मांग को लेकर एक अगस्त को ओपीडी का बहिष्कार करेंगे। दो अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इसमें सीनियर रेसीडेंट व इंटर्न छात्र भी शामिल होंगे। जूनियर डाक्टर समेत हड़ताल करने वाले छात्रों की संख्या 2000 से अधिक है। जूनियर डाक्टर गुरुवार से काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। दूसरी ओर प्रदेश की सभी नर्सें 11 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेंगी। 21 अगस्त से वे बेमुद्दत हड़ताल पर जाएंगी।

शासन को स्टायपेंड बढ़ाने का भेजा प्रस्ताव

जूनियर डाक्टर व नर्सों की हड़ताल से अस्पतालों का कामकाज ठप होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। जूनियर डाक्टर और इंटर्न छात्र सालभर से स्टायपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वे इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से भी मिल चुके हैं। बताया जाता है कि मेडिकल कालेजों की ओर से भी शासन को स्टायपेंड बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ में स्टायपेंड मिल रहा कम

वर्तमान में जूडो को 53,550 रुपए से लेकर 59,220 रुपए स्टायपेंड मिल रहा है। वे इसे बढ़ाकर 95,488 से 1.01 लाख रुपए प्रति महीने करने की मांग कर रहे हैं। यह स्टायपेंड वर्तमान में संविदा असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिल रहे वेतन से ज्यादा है। इंटर्न छात्रों को 12500 रुपए व एसआर को 55 हजार रुपए स्टायपेंड मिलता है। जूनियर डाक्टरों का दावा है कि दूसरे राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में स्टायपेंड कम दिया जा रहा है। जबकि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है।

  • Related Posts

    SUSPEND;श्रम निरीक्षक लक्ष्मण मरकाम निलंबित, निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता का आरोप

    बिलासपुर, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से जुड़े प्रकरण में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जिला जांजगीर-चांपा के श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम को तत्काल प्रभाव…

    IFS; प्रशिक्षु आईएफएस अफसरों ने लघु वनोपजों से उत्पाद बनाने की प्रक्रिया देखी,जल,मृदा संरक्षण और वन प्रबंधन का लिया प्रशिक्षण

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के जंगलों में भारतीय वन सेवा (IFS) के वर्ष 2025-26 बैच के 133 प्रशिक्षु अधिकारियों ने मृदा संरक्षण, जल संरक्षण, वन प्रबंधन तथा लघु वनोपज के उत्पादन, प्रसंस्करण…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां