हाउसिंग बोर्ड की परियोजनाओं के लिए जमीनों की आबंटन प्रक्रिया तेज होगी; कलेक्टर ने हाउसिंग बोर्ड और राजस्व अफसरों की समन्वय बैठक में दिए निर्देश

रायपुर, रायपुर जिले में आमजनों के लिए नई सुव्यवस्थित आवासीय परियोजनाएं शुरू करने हाउसिंग बोर्ड को जल्द ही जमीनों का आबंटन कर दिया जाएगा। हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त सत्यनारायण राठौर की मौजुदगी में हुई बैठक में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने जमीन आबंटन की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई इस समन्वय बैठक में अपर कलेक्टर बी.बी पंचभाई, एस.डी.एम देवेन्द्र पटेल सहित राजस्व अधिकारी और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी भी शामिल हुए।
बैठक में विभिन्न आवासीय परियोजनाओं के लिए भूमि आबंटन से लेकर नामांतरण-सीमाकंन आदि विषयों पर गंभीरता से चर्चा हुई।बैठक मेंआयुक्त श्री राठौर ने जनहित में शुरू होने वाली आवासीय परियोजनाओं के लिए जल्द से जल्द प्रक्रिया पूर्ण कर भूमि आबंटन की मांग की। कलेक्टर डॉ भुरे ने परियोजनावार प्रकरणों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा कर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने भूमि आबंटन के प्रकरणों में आ रही रूकावटों को जल्द से जल्द दूर कर नियमानुसार भूमि हाउसिंग बोर्ड को आबंटित करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए।

बैठक में राजीव नगर आवासीय योजना के लिए गोगांव, मोवा, मांठ-खरोरा, सिंगारभाठा-अभनपुर, उरला-अभनुपर, नायकबांधा-अभनपुर और सलोनी-अभनपुर में भुमि आबंटन पर चर्चा की गई। इन स्थानों पर विभिन्न विभागों द्वारा नियमानुसार भूमि आबंटन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्धारित शुल्क राशि आदि के जमा होने पर भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक में सोनडांेगरी, जरवाय, डगनिया की हाउसिंग बोर्ड को आबंटित भूमि का जल्द नामांतरण करने की मांग भी अधिकारियों ने की।

  • Related Posts

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    CANAL; किसानों का आक्रोश, सिंचाई पानी देने क्रासिंग डी सी का अस्थायी मरम्मत शुरू

    रायपुर, जल उपभोक्ता संस्था टेकारी के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाले महानदी मुख्य नहर के   किलोमीटर से निकले आउटलेट से खेतों तक सिंचाई पानी पहुंचाने बनाये गये क्रासिंग डी सी…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व