अफसरों के बच्चों के चयन पर विवादों के घेरे में सीजीपीएससी, भाजपा ने की राजभवन व सीबीआइ से शिकायत

रायपुर ,  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की राज्य सेवा परीक्षा 2021 की चयन सूची विवादों में घिर गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने राजभवन और सीबीआइ से शिकायत कर दावा किया है कि अधिकारियों-नेताओं के बेटे-बेटियों को नियुक्ति दी जा रही है।

रिजल्ट में सरनेम छुपाकर सीजीपीएससी के अध्यक्ष ने अपने रिश्तेदार को डिप्टी कलेक्टर बनाया है। साहिल जो कि डीएसपी बने हैं, उनका सरनेम छुपाया गया। सुनीता जोशी, श्रम पदाधिकारी अध्यक्ष की भांजी है।

इसी के साथ पीएससी के सचिव के पुत्र के भी डिप्टी कलेक्टर बनने पर आपत्ति की है। मामले में पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।

राजनेता, ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों का चयन कोई अपराध नहीं : भूपेश

भाजपा के आरोप पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार कर कहा कि यदि कोई किसी राजनेता या ब्यूरोक्रेट्स के परिवार से चयनित हो रहा है तो यह कोई अपराध नहीं है। भाजपा जिस तरह से आरोप लगा रही है और जिस तरह से इंटरनेट मीडिया में जो बातें कही जा रही हैं वह बेहद दुर्भाग्यजनक है। यदि भाजपा के पास कोई तथ्य है तो उसे सामने लाएं, जांच कराएंगे। माहौल खराब नहीं करना चाहिए। मेरे पास भी भाजपा के शासनकाल चयनित अभ्यर्थियों के भी नाम है। अगर उनको उजागर करेंगे तो उनका भी मन खराब होगा।

ये युवाओं से छल, विरोध करेगी भाजपा : अरुण साव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रदेश का युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है। पीएससी की चयन सूची को देखकर यह साफ हो गया है कि यह छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाओं के साथ सीधी-सीधी धोखाधड़ी है, छल है, अन्याय है। 18 मई को भाजयुमो लोक सेवा आयोग के दफ्तर का घेराव करेगा।

  • Related Posts

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    POLITICS; ’31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ…’, नक्सलवाद के खात्मे पर बोले अमित शाह, इमली का भी चखा स्वाद

    जगदलपुर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जहां आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर के नेतानार पहुंचे. यहां उन्होंने जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया. इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…