अब राज्यपाल करेंगे विश्वविद्यालयों के कार्यो की समीक्षा; राजधानी स्थित केंद्र शासन के विभाग प्रमुखों की 26 जुलाई को लेंगे बैठक

रायपुर, राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन 25 जुलाई को राज्य के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों और 26 जुलाई को राज्य के निजी विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान कार्य एवं अन्य कार्यो की समीक्षा करेंगे। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सभी शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित रहेंगे। बैठक दोनो दिन प्रातः 11 बजे से राजभवन में आयोजित होगी।
बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन की स्थिति, नैक (नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन कौंसिल) द्वारा विश्वविद्यालयों एवं संबंद्ध महाविद्यालयों के मूल्यांकन की स्थिति, ग्रेडिंग और संस्थानों द्वारा नेक ग्रेडिंग सुधारने के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक पदों पर भर्ती एवं नियुक्ति आदि की समीक्षा भी की जायेगी। बैठक में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय और अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थाओं के मध्य हुए एम.ओ.यू., अकादमिक सत्र के पालन, परीक्षाओं एवं परिणाम के समय पर जारी करने के संबंध में एवं विश्वविद्यालयों द्वारा कराए गए विशेष अनुसंधान, नवाचार आदि की जानकारी भी ली जाएगी।

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन 26 जुलाई को राजधानी रायपुर स्थित केंद्रीय शासन के विभाग प्रमुखों/संस्था प्रमुखों की बैठक लेंगे। इसमे उनके विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक 26 जुलाई को राजभवन में दोपहर 3ः30 बजे आयोजित की गई है।

  • Related Posts

    ELECTRICITY; बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का शुभारंभ, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी 757 करोड़ की राहत

    0 बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री साय 0 आर्थिक कठिनाइयों के कारण बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा…

    ELEPHANT; नदी में मिले दो हाथियों के शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटा वन विभाग

    रायगढ़,  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो हाथियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों हाथियों के शव कुरकुट नदी में तैरते हुए पाए गए। घटना…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां