असंतोष देख सहमें भाजपा नेताओं दिल्ली में चल रही बड़ी बैठक; संभावित सूची में होगा फेरबदल

नईदिल्ल एजेंसी,  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची को लेकर बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के दिल्ली स्थित आवास में भाजपा नेताओं की बड़ी बैठक चल रही है। बैठक में चुनावी रणनीति पर भी रायशुमारी की जा रही है। वहीँ वायरल लिस्ट के बाद कई सीटों पर उपजे कार्यकर्ताओं के असंतोष को देखते हुए कुछ सीटों पर नए नाम को लेकर चर्चा होने की खबर सामने आई है।

बता दें कि रायपुर, दुर्ग, बालोद, बिलासपुर जिले के कई सीटों में कार्यकर्ताओं ने खुलकर विरोध दर्ज कराया हैं। इतना ही नहीं बड़ी संख्या में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राजधानी पहुंचकर अपना विरोध भी दर्ज कराया हैं। भाजपा में पहली बार कई सीटों पर असंतोष की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। इसके चलते भाजपा संभावित सूची में शामिल कई नाम बदल सकती है। पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा और रमशीला साहू को छोड़कर सभी पूर्व मंत्रियों को टिकट देने के फार्मूले पर भी कार्यकर्ताओं में नाराज़गी की खबर सामने आई है।

सूत्र बता रहे हैं कि बेमेतरा,साजा,धरसीवां सहित कई सीटों पर पार्टी हाईकमान नाम बदलने पर विचार कर रहा। अभी के विरोध को देखते हुए भाजपा हाईकमान राजिम,तखतपुर,बेमेतरा,बलौदाबाजार, बालोद जैसे सीटों पर दूसरे पार्टी से भाजपा में आये लोगों को टिकट से वंचित भी कर सकती हैं। उपजे असंतोष के बाद चर्चा चल पड़ी हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को चुनाव मैदान में न उतारकर उनके बेटे को विधानसभा चुनाव लड़ाया जाएगा। वहीँ असंतोष के मध्य सबसे ज्यादा चौकाने वाला नाम बेमेतरा विधानसभा का बताया जा रहा हैं। जहाँ पार्टी के बाहर के व्यक्ति को टिकिट दिए जाने के लिए बीजेपी का एक धड़ा अड़ा हुआ हैं। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत कई नेता मौजूद हैं. बताया जा रहा कि भाजपा की दूसरी सूची जारी करने में विलंब हो सकती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; आम आदमी पार्टी के पुराने साथी मुन्ना बिसेन प्रांतीय कोषाध्यक्ष बने,जयदीप और शिव की भी नियुक्ति

    रायपुर, आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी के पुराने संघर्षशील साथी मुन्ना बिसेन को प्रांतीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के…

    BJP; अशोक बजाज बोले-भाजपा मूल्य आधारित राजनीति करती है , चंदखुरी में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने कहा कि भाजपा एक सिद्धांतवादी पार्टी है तथा सदैव मूल्यों की राजनीति करती है। उन्होंने वैचारिक…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां