BJP दफ्तर में घुसे कार्यकर्ता; आरंग से रायपुर तक निकला पैदल मार्च

रायपुर, छत्तीसगढ़ बीजेपी में लगातार संभावित प्रत्याशियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता रायपुर के बीजेपी मुख्यालय में घुस गए। बड़े नेताओं से मिलने की जिद करते हुए हंगामा कर दिया। आरंग से आए कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें पैराशूट लैडिंग नहीं चाहिए।

आरंग से पैदल मार्च करते हुए पहुंचे कार्यकर्ता जमीन पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। दरअसल, आरंग विधानसभा सीट से गुरु खुशवंत साहेब का नाम चर्चा में है, जिसके कारण कई कार्यकर्ता नाराज हैं। प्रदेश कार्यालय में मौजूद कुछ पदाधिकारियों ने इन्हें समझाने का प्रयास किया।

जमीनी कार्यकर्ता को मिले टिकट

कार्यकर्ताओं ने कहा कि्र, हम किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं आए हैं। हम गुरु खुशवंत का सम्मान करते हैं। हमारा कहना है कि जिसे पार्टी में आए 15 दिन हुए हैं, ऐसे लोगों को बतौर विधायक प्रत्याशी दिखना सही नहीं है। कुछ जगह से हमको जानकारी मिली है कि आरंग से टिकट के लिए उनका नाम सामने आया है।

कार्यकर्ताओं ने आगे कहा कि, किसी को भी टिकट दे दें हम तो पूरी मेहनत करेंगे और कमल के फूल को जिताएंगे। हम चाहते हैं कि, जिन्होंने शिव डहरिया के खिलाफ मेहनत की ऐसे किसी जमीनी कार्यकर्ता को टिकट मिलना चाहिए। हमें पैराशूट लैंडिंग नहीं चाहिए।

लगातार हो रहे संभावित प्रत्याशियों के खिलाफ प्रदर्शन

बीजेपी ने 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट के बाद अब तक दूसरी लिस्ट जारी नहीं की है। सिर्फ कयासों और संभावित नाम को लेकर यह विवाद हो रहा है। कई नामों पर भाजपा के भीतर ही बवाल है। बड़े नेताओं तक शिकायतें की गई हैं।​​ 2 दिन पहले ही छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्टर अनुज शर्मा का भी विरोध हुआ था। रायपुर के धरसींवा में उनका पुतला जलाया गया।​​​​​

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    POLITICS; ’31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ…’, नक्सलवाद के खात्मे पर बोले अमित शाह, इमली का भी चखा स्वाद

    जगदलपुर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जहां आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर के नेतानार पहुंचे. यहां उन्होंने जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया. इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…