9 अक्टूबर को दिल्ली में होगी CWC की बैठक; छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों की बनेगी चुनावी रणनीति

रायपुर, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक सोमवार 9 अक्टूबर को दिल्ली में होगी। बैठक में पार्टी के विस्तार के साथ-साथ छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मंथन होगा। इस बैठक में महिला आरक्षण, जाति जनगणना, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और कुछ अन्य राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

इससे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी की दो दिवसीय बैठक 16 और 17 सितंबर को हैदराबाद में हुई थी। इस बैठक में भी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति को लेकर चर्चा हुई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी को एकजुटता के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की सलाह दी थी।

5 राज्यों के चुनावी रोडमैप पर होगा मंथन

इसी महीने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। इन राज्यों के लिए कांग्रेस का चुनावी रोडमैप क्या होगा इस पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा होगी। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भी मंथन किया जाएगा।

सीएम भूपेश बैठक में होंगे शामिल

इस बैठक में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत CWC के सदस्य शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। वो छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों को सामने रखेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    POLITICS; ’31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ…’, नक्सलवाद के खात्मे पर बोले अमित शाह, इमली का भी चखा स्वाद

    जगदलपुर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जहां आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर के नेतानार पहुंचे. यहां उन्होंने जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया. इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…