‘आप’ ने मुख्यमंत्री के नाम 3 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा; तत्काल मुआवजा व अनुकंपा नियुक्ति दे,15-20 हजार स्वास्थ्य कर्मियों ने सामूहिक त्यागपत्र सौपा

रायपुर, छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के आवाहन पर रायपुर राजधानी में सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 3 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर रायपुर के माध्यम से सौंपा। इसमें राजधानी में पीड़ितों को पर्याप्त आर्थिक मुआवजा देने तथा पीड़ित परिवार के आश्रित सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति देने तथा हड़ताली कर्मचारियों की बर्खास्तगी को तत्काल वापस करना शामिल है।

 आम आदमी पार्टी ने 21 अगस्त से जारी स्वास्थ्य फेडरेशन के हड़ताली कर्मचारियों पर दमनात्मक नीति चलाकर बर्खास्तगी और एफआईआर दर्ज करने की निंदा करते हुए तत्काल चर्चा के माध्यम से मांग पूरा कर बर्खास्त कर्मचारियों को वापस लिया जाकर छत्तीसगढ़ की जनता जो डेंगू मलेरिया डायरिया से पीड़ित है उसको राहत दिलाने की मांग की है। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, नंदन कुमार सिंह, महिला प्रतिनिधि कलावती मार्को, श्रीमती प्रियंका शुक्ला नंदे, सुलोचना सिदार, सुरेंद्र बिसेन, राशिद अली, आर एस ठाकुर, प्रद्युमन शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, के एस नायडु, तरुण बैध, नवनीत नंदे, काशिफ अली, विकास दास मानिकपुरी आदि शामिल थे।

श्री झा ने तूता धरना स्थल में आंदोलनकारियों की सभा को संबोधित करते हुए अपना समर्थन व्यक्त किया है तथा दमनकारी नीति की निंदा की है। लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करते हुए सेवा समाप्ति व पुलिस में प्राथमिक दर्ज करने की जिलों व प्रदेश के अधिकारियों की नीति को रमन सिंह सरकार जैसे सरकार से नाराज अधिकारियों द्वारा भूपेश बघेल सरकार को हराने के तहत एक साज़िश का परिचय देकर कार्यवाही किया जा रहा है। इससे नाराज लगभग 10- 15 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों ने संध्या 4 बजे तक अपने शासकीय सेवा से सामूहिक त्यागपत्र शासन को प्रस्तुत कर दिया था। यह संख्या निरंतर जारी है।

ज्ञातव्य है कि ऐसे ही संविदा कर्मचारियों ने भी अपनी सेवा से त्यागपत्र दिया था। छत्तीसगढ़ सरकार तत्काल जनहित में निर्णय करें अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन का नेतृत्व टार्जन गुप्ता, डॉ रीना राजपूत, डॉ केशव साहू, डॉ वी के पेंगवार, सुमन शर्मा, प्रवीण ढिढवंशी,खुशबू उपाध्याय,संत लाल साहू, सहित समस्त स्वास्थ्य संयोजक, पैरामेडिकल स्टाफ नर्स ,आदि के द्वारा किया जा रहा है।

प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि मंदिर हंसौद थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के पुनीत पर्व पर छत्तीसगढ़ की दो बहनों के साथ रेप किया गया। मुख्य आरोपी भाजपा नेता का पुत्र पूनम ठाकुर है तथा वह पहले पुलिस गिरफ्त में था। यदि उसकी रिहाई नहीं होती तो इतनी बड़ी शर्मनाक घटना घटित नहीं होती। इससे भी निंदनीय मुख्य आरोपी के साथ गिरफ्तार 10 आरोपियों में मंदिर हसौद थाना के सहायक उप निरीक्षक का पुत्र भी शामिल है। इसलिए रेप पीड़िता परिवार को 50-50 लाख रुपया मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सभी नियमों को शिथिल करते हुए तत्काल अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की मांग की गई है।

इसके साथ आज विद्युत मंडल के ठेका कर्मचारी रवि निर्मलकर ने ठेकेदार व विद्युत मंडल के अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित करने पर आत्महत्या कर लिया। उसने  बाकायदा सुसाइड नोट में जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदार का नाम भी अंकित किया है। इसलिए मृतक परिवार को 5 लाख रुपया आर्थिक मुआवजा तथा उसके आश्रित परिवार को सभी नियमों को शिथिल करते हुए तत्काल अनुकंपा नियुक्ति दिया जाना चाहिए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS;नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन,चीन को झटका

    काठमांडू, नेपाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है. पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को पुलिस ने गिरफ्तार…

    POLITICS; दीपक बोले- भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री को लाभ पहुंचाने आबकारी मेनपावर टेंडर में गड़बड़ी, एक ही मालिक के दो कम्पनियों को ठेका

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ को एटीएम बना लिया है। अब एक नया खुलासा हुआ है जिसमें सारे नियम कायदे को ताक…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम