इंजीनियरिंग स्नातकों को नगरीय विकास के क्षेत्र में काम करने का मिलेगा अवसर; स्वच्छ ट्यूलिप इन्टर्नशिप‘‘ के लिए आवेदन 15 जून तक

0 इन्टर्नशिप के लिए 416 युवाओं को मिलेगा मौका
रायपुर, छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग डिग्री धारी युवाओं को अब स्वच्छ ट्यूलिप इन्टर्नशिप‘‘ के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सैनिटेशन, यूज्ड वॉटर, आई.ई.सी. जैसे क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा राज्य के समस्त निकायों में लगभग 416 युवाओं को मौका दिया जा रहा है। इस इन्टर्नशिप के लिए बीई, बीटेक या सामान्य योग्यताधारी युवा 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने राज्य के युवाओं को इस पहल से जुड़ने की अपील की है।

नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस इन्टर्नशिप के माध्यम से युवाओं को स्वच्छता मॉडल में काम करने का अवसर मिलेगा और ए.आई.सी.टी.ई. पोर्टल से प्रमाण पत्र भी प्राप्त होगा। इन्टर्नशिप सफलता पूर्वक पूर्ण करने वाले युवाओं को पूरी अवधि हेतु 4 हजार रूपये तक का स्टायफण्ड नगरीय निकायों द्वारा दिए जाने का प्रावधान है। युवाओं को इन्टर्नशिप के अंतर्गत 10 सप्ताह तक नगरीय विकास से संबंधित कार्यक्रमों में काम करना होगा।

 इन्टर्नशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए वेबसाईट http://www.internship.aicte-india.org में आवेदन करना होगा। इस संबंध में इच्छुक युवा निकायवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्राप्ति उपरांत निकाय द्वारा आवश्यकतानुसार साक्षात्कार या सिनॉप्सीस या दोनों के परीक्षण उपरांत आवेदकों को सूचीबद्ध किया जायेगा। 28 जून 2023 तक चयनित आवेदकों को ऑनलाईन ऑफर लेटर की स्वीकृति प्रदान करनी होगी।

गौरतलब है कि नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE) और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में राज्य के समस्त नगरीय निकायों में इंजीनियरिंग या समकक्ष डिग्रीधारी युवाओं के लिए ‘‘स्वच्छ ट्यूलिप इन्टर्नशिप‘‘  प्रारंभ किया गया है।

  • Related Posts

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    नई दिल्ली, अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए भारतीय सेना ने आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया है। सेना में 25 हजार से अधिक पदों पर युवाओं की भर्ती की…

    JOBS; SSC CGL के 15,130 पदों पर भर्ती ,12 मार्च तक आवेदन का मौका

    नई दिल्ली,कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL 2025) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस भर्ती…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?