इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले की जांच ईडी से कराने की मांग; हितग्राही भी लामबंद हो रहे

रायपुर, इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला नागरिक सहकारी बैंक घोटाले की जांच अब ईडी से करने की मांग उठ रही है। प्रदेश में कोयला परिवहन और शराब घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम का कभी कांग्रेस नेता विरोध करते थे। लेकिन अब समय बदल गया है। इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह और उनकी सरकार के चार मंत्रियों का नाम सामने आया है। इंदिरा बैक घोटाला संघर्ष समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने घोटाले की जांच ईडी से करने की मांग की है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले की जांच कांग्रेस सरकार ने शुरू करवाई है। इस मामले में भ्रष्टाचार की जांच ईडी से करवानी चाहिए, क्योंकि शेल कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये की राशि की बंदरबांट की गई है। जिन 16 कंपनियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे, उनका अता-पता नहीं है। क्योंकि कंपनियों ने कागजों में ही फर्जी कंपनी बनाकर लोन लिया था और पैंसों की बंदरबांट की गई। ईडी की जांच में नए तथ्य सामने आ सकते हैं।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बैंक घोटाले में जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हैं, उनकी तलाश में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बैंक घोटाले में तत्कालीन मैनेजर उमेश सिन्हा सहित 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हैं, लेकिन इन 17 वर्षों में आरोपितों का पता-ठिकाना बदल चुका है, जिसकी वजह से पुलिस को जांच में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह आरोपितों तक शीघ्र पहुंचेंगे। फिलहाल पुराने प्रकरण को विशेष टीम के अधिकारी अध्ययन कर रहे हैं।

प्रभावित हितग्राही भी लामबंद हो रहे

इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले की जांच फिर से शुरू होने के बाद अब निवेशकों को न्याय की उम्मीद जगी है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के मुताबिक प्रियदर्शिनी बैंक के निवेशकों ने संपर्क साधना शुरू कर दिया है। शीघ्र ही राजधानी में इस पर बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। बैंक में गरीब से लेकर व्यापारी, नौकरीपेशा लोगों के खाते थे, जिनकी राशि घोटाले में डूब गई। 17 वर्ष बाद भी यह राशि वापस नहीं की जा सकी है।

  • Related Posts

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां