कलेक्टर का दावा- बरसात में सड्डू-दलदल सिवनी के लोगो को जलभराव की स्थिति से मिलेगी मुक्ति

0 छोकरा नाला के लगभग 6 किलोमीटर प्रवाह क्षेत्र का किया गया सफाई

रायपुर, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आज सुबह सड्डू-दलदल सिवनी स्थित छोकरा नाला की साफ-सफाई का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाला से निकाले गये गाद को नाले से दूर रखें ताकि बरसात के दिनों में निकाले गए गाद पुनः नाला में न मिल जाए।

ज्ञात हो कि छोकरा नाला में शहर के लगभग 17 छोटे-बड़े नालों का पानी मिलता है। बरसात के दौरान अक्सर छोकरा नाला उफ़ान पर आ जाता है।इससे नाले का गंदा पानी मोहल्लों के घरों में भर जाता है। जिससे इन मोहल्लों के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। इसके अलावा विषैले जीव-जंतुओं का भी भय बना रहता है।बारिश से सड्डू और दलदल सिवनी को जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने के उद्देश्य से नगर निगम रायपुर द्वारा आगामी बरसात के पहले जेसीबी के जरिए नाला के प्रवाह क्षेत्र के लगभग 6 किलोमीटर का सिल्ट सफाई का काम आवासीय क्षेत्र में कराया जा रहा है।जिससे बारिश के पानी से नाले न उफनाएं और पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके।साफ-सफाई के बाद क्षेत्र के लोगो को जलभराव की स्थिति से मुक्ति मिलेगी।

  नाला साफ-सफाई निरीक्षण के बाद कलेक्टर डॉ.भुरे ने मोवा से दलदल सिवनी तक बन रहे लगभग 3 किलोमीटर सड़क का निरीक्षण भी किया।इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माणाधीन सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने कहा जिससे लोगो धूल से परेशानी न हो।क्षेत्र के लोगो को आवागमन में असुविधा न हो इसके लिए सड़क निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर निगम के अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी,ज़ोन आयुक्त सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?