कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक खत्म; अजय माकन ने कहा- एकजुटता के साथ किया होमवर्क, अधिकांश नाम पर बनी आम सहमति

रायपुर, रायपुर के राजीव भवन में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में रविवार को प्रत्याशियों की नाम को लेकर मंथन हुआ। सभी 90 सीटों के लिए प्रत्याशी के नामों पर चर्चा हुई। जिसे CEC को भेजा जाएगा।

स्क्रीनिंग कमेटी में अधिकांश नामों पर सहमति बन गई है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर मुहर लगेगी। जिसके बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट भी जारी होगी। बैठक के बाद स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि, 90 सीटों के टिकटों पर विस्तार से चर्चा हुई है। एकजुटता के साथ होमवर्क यहां इलेक्शन कमेटी ने किया है।

बैठक शुरू होने के दौरान राजीव भवन के बाहर दावेदारों की भीड़ नजर आई। सभी दावेदार बायोडाटा लेकर पहुंचे। साथ ही बैठक में जाने के दौरान CM भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम को भी वे अपना पेपर देने की भी कोशिश करते दिखे। हालांकि CM पेपर बिना लिए कार्यालय में प्रवेश कर गए।

कुल 2800 आवेदन मिले थे

प्रदेश भर से 2800 आवेदन प्राप्त हुए थे। कांट-छांट के बाद अब करीब 200 नाम बचे हैं। 40 सीटों पर सिंगल नाम हैं बाकी के 50 सीटों पर 2-3 नामों का पैनल है। आज बैठक में इन्हीं पैनल को लेकर चर्चा हो रही है। सभी सीटों पर सिंगल नाम तय कर के सूची केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी के पास भेज जाएगा । स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक खत्म होने के बाद आज मुख्यमंत्री निवास में कोर ग्रुप की भी बैठक होगी ।

बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश, अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, मंत्री शिवकुमार डेहरिया, कमेटी के सदस्य नेटा डिसूजा शामिल हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां