कार व स्कूटी में टक्कर से पति-पत्नी की मौत; गुस्साए लोगों ने अस्पताल के गेट के सामने किया प्रदर्शन, कार है सिविल सर्जन की

जगदलपुर, बस्तर के बीजापुर एजुकेशन सिटी के समीप आठ बजे जीवीआर पेट्रोल पंप के सामने शनिवार की रात लगभग आठ बजे स्कूटी व कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी घायल हो गए जिनका अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कार सिविल सर्जन डा. यशवंत ध्रुव का पुत्र चला रहा था।

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दोगोली निवासी गनपत सकनी व उनकी पत्नी कांता सकनी को सामने से टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भर्ती किया गया। जहां एक घंटे के बाद दोनों की मौत हो गई। वे बीजापुर अपने एक रिश्तेदार से मिलने आए थे। वापस जाते समय कार चालक ने जीवीआर पेट्रोल पंप के पास उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल दोनों को लाया गया था। जहां दोनों की मौत हो गई।

मौत की खबर सुनकर रिश्तेदारों व समाज के सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के खिलाफ जमकर विरोध किया। अस्पताल के मुख्य गेट में ताला लगा दिया। सीपीआइ के नेता व परधान समाज के जिलाध्यक्ष पी. लक्ष्मीनारायण ने बताया कि कार बीजापुर जिला अस्पताल में कार्यरत सिविल सर्जन यशवंत ध्रुव की है। वही कार को चला रहा था। बीजापुर कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि कार व स्कूटी की टक्कर में पति- पत्नी की मौत हुई है। पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की विवेचना करेगी।

  • Related Posts

    ACCIDENT; ओरछा मार्ग में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक मजदूर की मौत, 30 घायल

    0 जर्जर और खराब सड़क के चलते हो रही है लगातार दुर्घटनाएं नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के बस्त्र के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों…

    CRIME; कांग्रेस नेता विनोद तिवारी गिरफ्तार,पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

    नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां