कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने किया ग्रामों में वृक्षारोपण

नारायणपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र केरलापाल, नारायणपुर  की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने अमृत वाटिका निर्माण ‘ वृक्षारोपण मेरी माटी मेरे देश अभियान के तहत 9 अगस्त 2023 से शुरु  किया । इस कार्यक्रम में विभिन्न फलदार, औषधीय तथा वानिकी पौधों में नीम, पीपल, काजू, हर्रा, बहडा,आवला,कटहल, जामुन , अमरूद ,बेल आदि पौधों का रोपण किया है  जिसमे सभी स्वयं सेवकों के साथ साथ ग्रामीण जनों ने अपनी सहभागिता देकर वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण अभियान के तहत ग्राम पालकी, बिंजली, केरलापाल, कुंदला, रामकृष्ण मिशन संचालित विवेकान्द विधयापीठ प्रांगण एवम चयनित भूमि पर अबतक 450 पौधों को लगाया जा चुका है। राष्ट्रीय स्वयं सेवा इकाई के द्वारा 3000 पौधों के वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम  का मार्गदर्शन एवम अध्यक्षता कर रही अधिष्ठाता और राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी  डॉ. रत्ना नशीने ने वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए कहा कि हमे अपने घर की बाड़ी में वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है क्योंकि वन एवं पेड़ पौधों से जड़ी बूटियां, औषधियां, फल-फूल प्राप्त होते हैं और इसका लाभ समस्तजनों  को प्राप्त होता है। डॉ. रत्ना नशीने ने अपने संबोधन में आगे  कहा कि पौध रोपण से जरूरी इन पौधों की निगरानी है। प्रायः लोग पौध रोपण के बाद उसकी निगरानी करना भूल जाते हैं। जिससे अधिकतर पौधे सूख जाते हैं। इसलिए न केवल पौधों को लगाने बल्कि उन्हें बचाये रखने का संकल्प भी जरूरी है। आगे बरसात के मौसम में वृक्षारोपण करने की सलाह दी गई। सभी स्वयं सेवकों ने सहभागी ग्रामीण लोगों को वृक्षारोपण की शपथ दिलाई ।

 इस कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय से डॉ.जीवनलाल नाग,प्राध्यापक , डॉ. अनिल दिव्य सहायक प्राध्यापक,  अतिथि शिक्षक डॉ. विकास, निधि यादव, डॉ. कृष्णा गुप्ता, श्री सूर्यकांत चौबे, डॉ. नवनीत ध्रुवे एवं डॉ. प्रशांत बिझेकर के साथ साथ  कृषि महाविद्यालय एवं अनुशंधान केंद्र केरलापाल नारायणपुर के राष्ट्रीय स्वयं सेवक में अंगद राज बग्गा, युगल किशोर , कीर्ति साहू, प्रेमप्रकाश, प्रीति साहू, पिंकी कश्यप, चमन लाल मरकाम, लक्ष्मी साहू, महेश , हितेश पटेल, शेखर एवं अन्य उपस्थित थे। अधिष्ठाता और राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना  कार्यक्रम अधिकारी  डॉ. रत्ना नशीने  ग्राम पालकी के सरपंच लक्षमण दुग्गा और ग्रामीणों , रामकृष्ण मिशन संचालित  विवेकान्द विधयापीठ कुंदला  के प्राचार्य श्री साहू और शिक्षकगण, स्वामी कृष्णामृतनन्द रामकृष्ण मिशन, नारायणपुर ,   ग्राम केरलापल के सरपंच और  ग्राम बिंजली के सरपंच और ग्रामीणो में विशेषकर बिंजली निवासी  रीना दुग्गा , सुरजबतती, सुरमट्टी, सुदाय का सहयोग सहरानीय रहा। 

ReplyForward
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FARMING; छत्तीसगढ में मध्यप्रदेश के किसानों ने देखा मखाना की खेती, खेत और पोखर में खेती संभव

    रायपुर, धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में अब एक नई फसल अपनी पहचान बना रही है – सुपर फूड मखाना, जिसे काला हीरा भी कहा जाता है। स्वास्थ्यवर्धक…

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    रायपुर, जिले के अभनपुर क्षेत्र के भलेरा सहकारी समिति में धान खरीदी को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि समिति के कुछ कर्मचारियों द्वारा धान की…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?