कोलकाता ने बेंगलुरु को 81 रन से हराया; वरुण को 4, सुयश को 3 विकेट; शार्दुल ठाकुर की फिफ्टी ने पलटा गेम

कोलकाता, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 81 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। ईडन गार्डन्स मैदान पर टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी KKR ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 204 रन बनाए। जवाब में RCB 17.4 ओवर में 123 रन ही बना सकी । कोलकाता से पहली पारी में शार्दुल ठाकुर ने 29 बॉल पर 68 रन की गेम चेंजिंग पारी खेली। वहीं दूसरी पारी में वरुण चक्रवर्ती ने 4, सुयश शर्मा ने 3 और सुनील नरेन ने 2 विकेट लेकर RCB को खुलकर खेलने ही नहीं दिया।

शार्दुल की आतिशी पारी
पहली पारी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 89 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। तब बैटिंग पर आए शार्दुल ठाकुर ने 29 बॉल पर 68 रन बनाए। उन्होंने रिंकू सिंह के साथ 103 रन की पार्टनरशिप कर टीम को 200 के पार पहुंचाया।

 स्पिनर्स रहे गेमचेंजर
205 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी RCB ने 4 ओवर में 42 रन बना लिए थे। लेकिन यहां से वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन 17 रन देने में ही 5 बैटर्स को आउट कर दिया। अंत में सुयश शर्मा ने 3 विकेट लेकर RCB को बैकफुट पर धकेल दिया।

3. बड़ी पारी नहीं आई
RCB से कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सका। 44 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप के अलावा मैच में कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं हुई। टीम ने लगातार विकेट गंवाए और दूसरी पारी में कभी वापस ही नहीं आ सके।

पावरप्ले में गंवाए 2 विकेट
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता को रहमानुल्लाह गुरबाज ने तेज शुरुआत दिलाई। लेकिन चौथे ओवर में डेविड विली ने वेंकटेश अय्यर और मनदीप सिंह को बोल्ड कर कोलकाता की कमर तोड़ी। गुरबाज ने पावरप्ले के आखिरी ओवरों में बड़े शॉट्स लगाए और 6 ओवरों में टीम का स्कोर 47 तक पहुंचाया।

मनदीप ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
KKR के मनदीप सिंह IPL में 15वीं बार शून्य पर बोल्ड हुए। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा 14-14 बार शून्य पर आउट होने के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

गुरबाज ने 38 बॉल में लगाई फिफ्टी
रहमानुल्लाह गुरबाज ने 38 बॉल में अपनी पहली फिफ्टी लगाई। उन्होंने पावरप्ले में बड़े-बड़े शॉट्स खेले। फिर शुरुआती विकेट गिरने के बाद पारी संभाली और अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 44 बॉल में 57 रन बनाकर कैच आउट हुए।

कर्ण शर्मा ने रसेल को पवेलियन भेजा
बेंगलुरु के कर्ण शर्मा ने 12वें ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज को कैच आउट कराया। वह 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिर अगली ही गेंद पर आंद्रे रसेल को भी कैच आउट करा दिया।

रिंकू-शार्दुल में सेंचुरी पार्टनरशिप
89 रन के स्कोर पर कोलकाता ने एक समय 5 विकेट गंवा दिए थे। तब बैटिंग पर आए शार्दुल ठाकुर ने बड़े-बड़े शॉट्स खेले। उन्होंने 20 बॉल में फिफ्टी पूरी करने के बाद रिंकू सिंह के साथ 47 बॉल में 103 रन की पार्टनरशिप की। रिंकू 46 रन और शार्दुल 68 रन बनाकर कैच आउट हुए।​

कोलकाता के रहमानुल्लाह गुरबाज 57, वेंकटेश अय्यर 3, मनदीप सिंह 0, नितीश राणा एक और आंद्रे रसेल 0 रन बनाकर आउट हुए। उमेश यादव (6) और सुनील नरेन (0) नाबाद रहे। बेंगलुरु से कर्ण शर्मा और डेविड विली ने 2-2 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल को 1-1 सफलता मिली।

  • Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश