गांजे की तस्करी रोकने गई आबकारी टीम पर जानेलवा हमला; इंस्पेक्टर और कांस्टेबल गंभीर

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ सीमांत पर स्थित दक्षिण ओडिशा के कोरापुट जिला अंतर्गत कोटपाड़ थाना इलाके में शुक्रवार की रात गांजा माफिया के हमले में आबकारी विभाग का एक इंस्पेक्टर दुर्बादल बिस्वाल और कांस्टेबल मेघनाद शबर गंभीर रुप से घायल हो गए। माफिया के गुर्गों ने दोनों पर तलवार और लाठी से हमला किया, जिससे दोनों के सिर पर गहरा जख्म हुआ है।दोनों को इलाज के लिए कोरापुट स्थित लक्ष्मण नायक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार बताया गया है।

ऐसा बताया जा रहा है कि यह हमला छत्तीसगढ़ के गांजा माफिया की ओर से योजना बनाकर किया गया था, जिसमें आबकारी विभाग फंस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 10 बजे, कोरापुट जिले के कोटपाड़ आबकारी टीम को गांजे की बड़ी खेप की तस्करी की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद आबकारी इंस्पेक्टर दुर्बादल बिस्वाल की टीम तीन बोलेरो गाड़ी से तस्करों को पकड़ने के लिए निकली थी।

बंदूक के बल किया अटैक

आबकारी की टीम जब कोटपाड़ थाना अंतर्गत घोड़ाहाट गांव पहुंची तभी घात लगाए बैठे माफिया के गुर्गों ने आबकारी टीम को रोकने समेत उन्हें बंदूक के बल पर काबू कर लिया और फिर उनपर लाठी और तलवार से हमला कर दिया।

माफिया के इस हमले में आबकारी इंस्पेक्टर दुर्बादल और कांस्टेबल मेघनाद के सिर पर गहरा जख्म हो गया तब माफियाओं के गुर्गे फरार हो गए। इसके बाद दोनों घायलों को आबकारी टीम के अन्य सदस्यों ने इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इस हमले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोटपाड़ पुलिस हमलावरों की पतासाजी कर रही है।

  • Related Posts

    CRIME; तरबूज के नीचे छिपा रखी थी 9 बोरियां,1 करोड़ का गांजा बरामद, पुलिसिया पूछताछ में खुला अंतर्राज्यीय तस्करी का राज

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की…

    CRIME;शादी के 14 वें दिन नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,पति पर लगा हत्या का आरोप

    गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम