छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन की तिथियों में आंशिक संशोधन;30 लाख से अधिक खिलाडी लेगें भाग

रायपुर, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के विकासखण्ड, नगरीय कलस्टर और जिला स्तर की खेल र्स्पधाओं की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब विकासखण्ड, नगरीय कलस्टर स्तर की र्स्पधाओं का आयोजन 18 से 23 अगस्त तक तथा जिला स्तरीय आयोजन 27 अगस्त से 04 सितंबर 2023 तक होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 04 अगस्त को दुर्ग जिले में आयोजित युवाओं से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की तिथियों में आंशिक संशोधन के निर्देश खेल विभाग को दिए थे। जिसके परिपालन में संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।

 
छत्तीसगढ़ ओलंपिक के आयोजन में संभाग और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं की तिथि यथावत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। संभाग स्तर के आयोजन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक होंगे। राज्य स्तर के आयोजन रायपुर में 25 सितंबर से 27 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे। विदित हो कि वर्ष 2022-23 में राज्य के 25 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने प्रथम छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लिया था। वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन का यह लगातार दूसरा साल है। इसमें प्रदेश के लगभग 30 लाख से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IPL; आईपीएल के 18 साल में 58 बल्लेबाजों ने जड़े 110 शतक

    दुनिया भर में फुटबॉल, बास्केटबाल के बाद क्रिकेट खेल के सबसे बड़े कार्निवल में  महज 120 बॉल के कोटा में सौ रन की व्यक्तिगत पारी खेलना आसान काम नहीं होता…

    IPL; क्रिकेट केवल बल्लेबाजों का खेल नहीं है !

    अक्सर कहा जाता है कि क्रिकेट बल्लेबाजों का खेल है अगर उनकी निगाहें जम जाए तो अकेले चार सौ रन बना सकते है,  टेस्ट में ब्रायन लारा गवाह है, तो…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम