जिला सहकारी बैंक में 52 लाख की धोखाधड़ी; तीन कर्मचारियों पर FIR, 100 खातों की होगी जांच

रायपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर में 52 लाख की धोखाधड़ी करने वाले तीन कर्मचारियों के खिलाफ मौदहापारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बैंक के शाखा प्रबंधक शरद चंद गांगने की शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर डग्गर, संजय कुमार शर्मा व अरूण कुमार बैसवाड़े के विरुद्ध धोखाधड़ी की धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी कनिष्ठ लिपिक, पूर्व सहायक लेखापाल और सहायक लेखापाद के पद पर है। इनमें से आरोपी बैसवाड़े वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त भी हो चुका है।

मालूम हो कि इन कर्मचारियों ने मिलकर खातेदारों के एफडी के ब्याज में सेंध लगाकर करीब दो करोड़ से ज्यादा की रकम निकाली है। इनमें से 52 लाख के गबन की तो पुष्टि भी हो गई है। बताया जा रहा है कि 38 लाख की रिकवरी भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा थोड़ी-थोड़ी रकम निकाली जाती जाती थी,ताकि नकद कम नजर न आए और किसी को शक भी न हो। इसके चलते पांच वर्षों में धीरे-धीरे घोटाला करते रहे।

100 से अधिक खातों की होगी जांच

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि विजिलेंस टीम द्वारा अब एक-एक खातों की जांच की जाएगी। करीब 100 से अधिक खातों की जांच होगी, जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि घोटाला कितने का हुआ है। उन्होंने बताया कि यह मामला वर्ष 2017 से 2021 के बीच का है। आरोपी कर्मचारियों ने बड़ी ही चालाकी से एफडी में मिलने वाले ब्याज की राशि अपने रिश्तेदारों के नाम ट्रांसफर कर लिए थे। जब पैसों का आडिट हुआ तो कैश कम मिला और विजिलेंस टीम द्वारा जांच कराई गई।

सेवानिवृत्त के बाद भी उपयोग करते थे आफिस कम्प्यूटर

बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी आरोपी बैसवाड़े कई बार आफिस आया करता था और कम्प्यूटर इस्तेमाल करते थे। बैसवाड़े की बातचीत भी काफी देर तक दूसरे दोनों आरोपियों संजय शर्मा व चंद्रशेखर से बातचीत भी होती रहती थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ORIUM; सरगुजा में त्रिपुरी के बाद तुर्रीपानी गांव में भी 2 एकड़ में अफीम की खेती, कलेक्टर-एसपी मौके पर

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ केसरगुजा के बलरामपुर जिले में त्रिपुरी घोसराडांड़ के बाद करौंधा थाना क्षेत्र के तुर्रीपानी गांव में भी अफीम की खेती मिली है, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को…

    ACCIDENT;अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, तीन लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    नारायणपुर,  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा नारायणपुर–ओरछा मुख्य मार्ग पर…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां