तीर्थ यात्रा पर गए कुर्मी समाज के बस पर उड़ीसा में हमला;कई जख्मी,अस्पताल में भर्ती

रायपुर, छत्तीसगढ़ से चार धाम की यात्रा पर गए कुर्मी समाज के यात्रियों पर कटक के समीप एक टोल प्लाजा पर संघातिक हमले की खबर मिली है। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीडितो ने छत्तीसगढ़ सरकार से मदद करनेकी गुहार लगाई है।यह घटना बीती रात्रि की है ।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवरीनारायण (बिलासपुर) से कुर्मी समाज के कुछ सामाजिक बन्धु सपरिवार  चारधाम यात्रा के लिए निकले हैं । आखरी पड़ाव जगन्नाथपुरी  दर्शन पश्चात घर वापसी में उड़ीसा कटक के पास एक गैर सरकारी टोलप्लाज़ा में पैसा को लेकर वहाँ के कर्मचारियों ने ऋषभ कश्यप शिवरीनारायण  निवासी के साथ विवाद शुरुबकीय। फिर साथ यात्रा कर रहे है पुरषों की लाठीडंडे पिटाई की । बीचबचाव के लिए आये महिलाओं को भी मारे जिससे तीन महिलाओं के हाथ मे फेक्चर आ गए है । बस के कांच तोड़ दिए।  जिससे बस के अंदर बैठे बच्चों को भी चोंट आई है । एक बच्ची के कान में कांच घुस गया है।

बताया जा रहा है कि, नया जिला सक्ती के मल्दा गांव से महिला-पुरुष, बच्चों सहित कई ग्रामीण तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम में स्थित रामेश्वरम तीर्थ गए हुए थे। दर्शन करने के बाद ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ सक्ती अपने गृहग्राम लौट रहे थे। इसी दौरान ओडिशा के कटक जिला के मंगोली नाका के पास उनकी बस को रुकवाया गया और कुछ लोग अवैध वसूली करने लगे।

वहाँ कुछ लोगों की मदद से इन सब घायलों को हॉस्पिटल में त्वरित उपचार प्राप्त हुआ और इन्हें कटक के अटगढ़ नामक जगह पर एक रेस्ट हाउस में ठहरने की व्यवस्था  की गई है। यात्रियों में शामिल  ऋषभ कश्यप की धर्मपत्नी ने फोन पर बताया कि हमें यहाँ से सुरक्षित निकालने में छत्तीसगढ़ सरकार की मदद की जरूरत है हम सब यहाँ असुरक्षित हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सुरक्षा दिलाने के लिये निवेदन किया गया है। मुख्यमंत्री के osd मनीष बंछोर को भी सूचना दे दी गई है।

  • Related Posts

    ORIUM; सरगुजा में त्रिपुरी के बाद तुर्रीपानी गांव में भी 2 एकड़ में अफीम की खेती, कलेक्टर-एसपी मौके पर

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ केसरगुजा के बलरामपुर जिले में त्रिपुरी घोसराडांड़ के बाद करौंधा थाना क्षेत्र के तुर्रीपानी गांव में भी अफीम की खेती मिली है, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को…

    ACCIDENT;अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, तीन लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    नारायणपुर,  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा नारायणपुर–ओरछा मुख्य मार्ग पर…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां