दिल्ली में बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग

नई दिल्ली, दिल्ली में बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस (IAS and IPS) अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग (Transfer and Posting) हुआ है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली में तैनात कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को दूसरे केंद्रशासित प्रदेशों में भेजा है और दूसरे केंद्रशासित प्रदेशों में तैनात कई अधिकारियों को दिल्ली बुलाया है. एमएचए के नोटिफिकेशन में 32 आईएएस और 27 आईपीएस अधिकारियों का जिक्र है. ये सभी अधिकारी दिल्ली से अंडमान, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, गोवा, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी और लद्दाख भेजे औऱ बुलाए गए हैं. एमएचए के नोटिफिकेशन में 2003 से 2019 बैच के आईएएस औऱ 2004 से 2019 बैच के आईपीएस अधिकारियो का जिक्र है.

बता दें कि पिछले कई दिनों से दिल्ली में अधिकारियो के ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर बात चल रही थी. इस बात की भी चर्चा हो रही थी कि दिल्ली पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए जाएंगे. दिल्ली से बाहर गए अधिकारियों को दिल्ली वापस लाया जाएगा और यहां से कई अधिकरियों को बाहर भेजा जाएगा.

दिल्ली में आईएएस और आईपीएस अधिकारियो का तबादला
पिछले दिनों ही दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के पावर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी किया था. इस अध्यादेश में अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग में लेफ्टिनेंट गवर्नर के साथ ही दिल्ली सरकार के अधिकारों का उल्लेख किया गया है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली के उपराज्यपाल को उनका खोया हुआ अधिकार वापस दे दिया.

एमएचए ने नोटिफिकेशन जारी किया
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के पदभार ग्रहण करने के बाद आइपीएस से लेकर दिल्ली पुलिस में निचले स्तर के कर्मियों का बड़े स्तर पर तबादला नहीं हुए थे. पहले उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर हर चीजों को समझने की कोशिश इसके बाद अब ट्रांसफर पोस्टिंग पर फोकस करने का निर्णय किया है.

  • Related Posts

    TET; टीईटी की अनिवार्यता भारी पड़ सकता है 80 हजार शिक्षकों पर,15 मार्च को रायपुर में शिक्षकों की बड़ी बैठक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में TET अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों के बीच चिंता और असमंजस का माहौल बन गया है। प्रदेशभर के कई शिक्षक संगठनों ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए…

    ELECTRICITY; बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का शुभारंभ, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी 757 करोड़ की राहत

    0 बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री साय 0 आर्थिक कठिनाइयों के कारण बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां