दूसरे की डिग्री से चिकित्सक की नौकरी कर रही थी वर्षा; राजधानी के पास मोरेंगा की निवासी है

अंबिकापुर , सरगुजा पुलिस ने एक फर्जी एमबीबीएस महिला चिकित्सक का पर्दाफाश किया है। वर्षा वानखेड़े नामक युवती , डा खुशबू साहू के एमबीबीएस प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज चोरी कर अंबिकापुर के होलीक्रास हास्पिटल में एमबीबीएस चिकित्सक की नौकरी कर रही थी। मामला सामने आने के बाद अब वह खुद को बीएएमएस चिकित्सक बता रही है लेकिन उसके इस दावे पर भी पुलिस को संदेह है। कथित चिकित्सक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक लखनपुर निवासी डा खुशबू साहू पति अंकुर गुप्ता वर्तमान मे लहपटरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के पद पर पदस्थ हैं। मार्च 2021 में वह रायपुर के एमएमआई हॉस्पिटल में चिकित्सक के पद पर ज्वाइन करने अपने सम्पूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज ,एमबीबीएस के प्रमाण पत्र के साथ गई थी। वहीं से उसके सारे दस्तावेज चोरी हो गए थे। घटना की रिपोर्ट थाना टिकरापारा रायपुर में दर्ज कराई गई थी। सीसी कैमरों की जांच में चेहरा बांधे एक महिला दस्तावेज लेकर जाते भी दिखी थी लेकिन उसकी पहचान सुनिश्चित नहीं हो सकी थी। इसी बीच डा खुशबू साहू को जानकारी मिली कि उनके नाम के शैक्षणिक दस्तावेज से एक युवती अंबिकापुर के होलीक्रास अस्पताल में नौकरी कर रही है।

बताया जा रहा है कि इस बात की जानकारी फर्जी महिला चिकित्सक को भी मिल गई थी। वह भागने के चक्कर मे थी। उसके पहले ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। महिला का नाम वर्षा वानखेड़े पति रवि बोकडे (27) है। वह मूलतः तिल्दा मोरेंगा थाना खरोरा रायपुर की रहने वाली है। वर्तमान में वह गांधीनगर अंबिकापुर में निवास कर रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि मामला सामने आने के बाद महिला खुद को बीएएमएस चिकित्सक बता रही है लेकिन उसके इस दावे पर भी संदेह है। मामले में अग्रिम विवेचना एवं पूछताछ की जा रही हैं। 

डेढ़ वर्ष से निजी अस्पताल में कर रही थी नौकरी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि एमबीबीएस चिकित्सक चोरी गए दस्तावेज से वर्षा वानखेड़े डेढ़ वर्ष से अंबिकापुर के होलीक्रॉस अस्पताल में नौकरी कर रही थी। स्वास्थ्य सेवाओं में फर्जीवाड़ा के इस गंभीर मामले में अस्पताल प्रबंधन द्वारा भी खुद को चिकित्सक बताने वाली महिला के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच कराई गई थी या नहीं यह बिंदु भी पुलिस की विवेचना में शामिल है।

  • Related Posts

    MURDER; पत्नी, बहू और चार साल की मासूम पोती की हथौड़े से पीट-पीटकर ली जान, मामूली विवाद पर दरिंदा बना शख्स

    संबलपुर, ओडिशा के देओगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह घटना एक…

    CRIME; साहब, पुलिस कस्टडी में फेरे करा दो, मंडप से गिरफ्तार इल्लीगल गैंग के सरगना की दुल्हन पहुंची थाने, रोते हुए लगाई गुहार

    भोपाल, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक मार्मिक और दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। जिसमें एक दुल्हन रोते हुए पुलिस से शादी के लिए गुहार लगा…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां