नवनिर्मित विस्तार भवन न्यायिक कार्यवाही की लाईव स्ट्रीमिंग, 22 जिलों के ई-सेवा केन्द्र, ई-गेट पास के लिए मोबाईल एप तथा ऑनलाईन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन का शुभारंभ

0 उच्च न्यायालय बिलासपुर में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में आयोजित 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान और भारत माता की जय के उद्घोष से माहौल गूंज उठा। द्वितीय और बारहवीं सी एफ बटालियन और एनसीसी टुकड़ी की परेड आकर्षण का केन्द्र थी, मुख्य न्यायाधीश द्वारा परेड की सलामी ली गई। मुख्य न्यायाधीश द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त आगुंतकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई। मुख्य न्यायाधीश द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त न्यायिक अधिकारीगण को भी शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में विस्तार भवन निर्माण हुआ है जिसमें 07 अतिरिक्त कोर्ट रूम हैं। ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य न्यायाधीश द्वारा नवनिर्मित विस्तार भवन एवं अतिरिक्त कोर्ट रूम साथ ही न्यायिक कार्यवाही की लाईव स्ट्रीमिंग, 22 जिलों के ई-सेवा केन्द्र, ई-गेट पास के संबंध में मोबाईल एप ऑनलाईन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन का भी उद्घाटन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर यातायात संबंधी चालानों के संबंध में जिला अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा जगदलपुर की वर्चुअल कोर्ट और न्यायिक अधिकारीगण के न्यायिक विमर्श के संबंध में सॉफ्टवेयर का भी उद्घाटन किया गया। इसी कड़ी में 04 नये टेलीग्राम चैनल का भी उद्घाटन किया गया। अब पक्षकारगण व आम जनता अपने प्रकरणों में हो रही सुनवाई को घर बैठे लाईव स्ट्रीमिंग के माध्यम से उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ की वेबसाईट में देख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि आमजनों को कॉजलिस्ट, ए.एफ.आर. जजमेंट महत्वपूर्ण सूचनाएँ और निविदाओं की जानकारी पूर्व से ही वेबसाईट से प्राप्त हो रही है।

उच्च न्यायालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 16.08.2023 से नवनिर्मित विस्तार भवन में कोर्ट रूम कमांक 17 एवं 18 में न्यायमूर्ति अरविंद सिंह चंदेल एवं  न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल द्वारा प्रकरणों की सुनवाई प्रारंभ कर दी गयी है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा नवनिर्मित विस्तार भवन में कोर्ट रूम क्रमांक 16 में प्रति शुक्रवार को द्वितीय पाली में दोपहर 2.15 बजे से प्रकरणों की सुनवाई प्रारंभ की जावेगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर उच्च न्यायालय परिसर के आस पास के ग्रामों के निवासी एवं स्कूली बच्चों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को इस समारोह में स्वस्फूर्त 5000 से भी अधिक संख्या में लोग शामिल हुये। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उच्च न्यायालय भवन आकर्षक प्रकाश व्यव सुसज्जित किया गया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT;सीएम साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, कहा- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश में गोधन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

    WORKSHOP; वन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर दिया जोर

    0 “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला में वन मंत्री केदार कश्यप रायपुर, वन मंत्री केदार कश्यप ने आज छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड द्वारा “विजन 2030″ छत्तीसगढ़…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां