नशेडी जीजा ने की व्यापारी की चाकू मारकर हत्या; पत्नी झगड़ा कर मायके चली गई थी

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बर्तन व्यापारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने के बाद दामाद ने साले को बुलाया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

देवनंदगर नगर फेस-2 निवासी अजय शर्मा (45) पिता चुन्नीलाल बर्तन दुकान चलाता था। वह घर में अपनी पत्नी- बच्चों व भाई विजय शर्मा के साथ रहता था। उसकी बहन ने मोहल्ले के संजीव वाजपेई (38) पिता विद्याधर से शादी की है। संजीव शराब के नशे में आए दिन अपनी पत्नी से विवाद कर मारपीट करता था, जिससे तंग आकर उसकी पत्नी मायके चली गई थी। रविवार की रात करीब 12.30 बजे संजीव शराब के नशे में था। वह अपनी पत्नी को मायके में रखने व सुलह करने की बात कहकर अजय व उसके बड़े भाई विजय को घर बुलाया।

आरोपी भी घायल
वहीं, संजीव ने आए दिन के विवाद को खत्म करने के लिए चाकू निकाल लिया और अपने साले अजय शर्मा पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। उसके बड़े भाई बीच-बचाव किया, जिससे आरोपी संजीव वाजपेई भी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। आरोपी इस बात से नाराज हो गया कि मायके वालों ने उसकी पत्नी को रहने दिया। उधर, अजय शर्मा के शव का पंचनामा के उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

किया था प्रेम विवाह
बताया जा रहा है कि संजीव ने मोहल्ले में ही रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। लेकिन, संजीव शराब पीने का आदी था और आए दिन अपनी पत्नी से मारपीट कर विवाद करता था। आए दिन की प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने मायके चली गई थी। अजय अपने बड़े भाई के साथ बर्तन दुकान चलाता था। वहीं, आरोपी संजीव वाजपेई राजीव प्लाजा स्थित मोबाइल दुकान में काम करता है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    EXAM; बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज, जांच प्रारंभ

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को कक्षा 12 वीं की हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस संबंध में मण्डल को…

    CRIME; कार से 75 लाख नगद जब्त, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

    महासमुंद, उडीसा सीमा पर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। टेमरी नाका में जांच के दौरान…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां